LIVE UPDATE
अपराधब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

Girl Viral Video: मुस्लिम लोगों ने हिंदू युवती के साथ की मारपीट, भाई को भी जमकर पीटा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Girl Viral Video bhopal

Girl Viral Video: भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक हिंदू लड़की और उसके भाई के साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मारपीट की है। पीड़िता ने एक वीडियो जारी कर (Girl Viral Video) इस पूरे मामले की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि, पार्किंग को लेकर यह पूरा विवाद हुआ था और देखते ही देखते लोग जमा हो गए। इसके बाद लोगों ने युवती और उसके भाई से मारपीट की।

ALSO READ- Raipur Rape Update: रायपुर में 8 साल की बच्ची का RAPE …..आरोपी के दुकान–घर पर चलेगा बुलडोजर, निगम का नोटिस, महापौर मीनल चौबे खुद पहुँचीं मौके पर

युवती ने शेयर किया वीडियो

Girl Viral Video:  पीड़ित युवती ने वीडियो जारी कर बताया कि, वो भोपाल के कल्पना नगर में रहती है। वो 6 महीने से किराए के मकान में रह रही है और उसके मकान के सामने एक मदरसा है। उसका दोस्त जब आया तो उसने मदरसे के सामने गाड़ी खड़ी की, तभी वहां मौजूद ऑटो चालक ने मदरसे के पास (Girl Viral Video bhopal)  बाइक खड़ी करने के एवज में 1 हजार रुपए की मांग की। जब युवती के दोस्त ने पैसे देने से इनकार किया तो लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इसके बड़ा जब पीड़िता खुद मौके पर पहुंची तब वहां उपस्थि महिलाओं और लोगों ने उसके साथ भी मारपीट की।

ALSO READ- Gariaband Obscene Dance Video: गरियाबंद में अश्लील डांस विवाद: BJP नेता का वीडियो सामने आने के बाद सियासत गरम, SDM सस्पेंड, 14 आरोपी गिरफ्तार 

वायरल हुआ युवती का वीडियो

Girl Viral Video:  वीडियो के जरिए पीड़िता ने बताया कि, महिलाओं और लोगों से उसे बेरहमी से पीटा है। युवती का कहना है कि, लोगों ने विवाद में उसके सिर के बाल उखाड़ दिए। इतना ही नहीं युवती का कहना है कि, उसके भाई के सिर पर गंभीर चोट आई है। युवती के घायल भाई का इलाज जारी है। (Girl Viral Video)  युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि, आईबीसी 24 वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। युवती ने यह भी कहा कि, जब हिंदू संगठनों के लोग थाने पहुंचे तब जाकर FIR दर्ज की है और घायलों का मेडिकल करवाया है।

 

Girl Viral Video: मुस्लिम लोगों ने हिंदू युवती के साथ की मारपीट, भाई को भी जमकर पीटा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *