बिज़नेस

Gold Rate Today India: सोना चांदी के खरीदारों को बड़ा झटका! फिर महंगा हुआ सोना और चांदी , जानें 24k और 22k गोल्ड का आज का भाव

Gold Rate Today India, नई दिल्ली: सोने की कीमतों में लगातार गिरावट के बाद अब फिर से तेजी लौट आई है। अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा 0.25% ब्याज दरों में कटौती के बाद निवेशकों ने गोल्ड को सुरक्षित निवेश के रूप में अपनाना शुरू कर दिया है। ब्याज दरों में कमी से बॉन्ड यील्ड घटती है और निवेशक सोने जैसे सेफ एसेट्स की ओर रुख करते हैं। इसी कारण भारत समेत दुनियाभर के बाजारों में गोल्ड की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है। Gold Rate Today India

ALSO READ- Lottery Winner Anil Kumar: रातोंरात चमकी किस्मत , 29 साल के भारतीय युवक ने जीता 240 करोड़ का जैकपॉट, रातोंरात बना अरबपति

दिल्ली और मुंबई में बढ़े भाव Gold Rate Today India

30 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,22,560 और 22 कैरेट सोना ₹1,12,360 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, मुंबई में 24 कैरेट सोना ₹1,22,410 और 22 कैरेट सोना ₹1,12,210 प्रति 10 ग्राम पर है।

देश के अन्य बड़े शहरों — अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में भी सोने की कीमतों में ₹100–₹150 प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

शहर 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली ₹1,12,360 ₹1,22,560
मुंबई ₹1,12,210 ₹1,22,410
अहमदाबाद ₹1,12,260 ₹1,22,460
जयपुर ₹1,12,360 ₹1,22,560
लखनऊ ₹1,12,360 ₹1,22,560
चंडीगढ़ ₹1,12,360 ₹1,22,560

24K, 22K और 18K गोल्ड रेट में उछाल

  • 24 कैरेट सोने की कीमत ₹158 बढ़कर ₹12,240 प्रति ग्राम, 
  • 22 कैरेट सोना ₹145 बढ़कर ₹11,220 प्रति ग्राम, 
  • और 18 कैरेट सोना ₹118 बढ़कर ₹9,180 प्रति ग्राम हो गया।

अगस्त-सितंबर में आई तेज़ी के बाद हाल की गिरावट अब थमती दिख रही है। साल 2025 की शुरुआत से अब तक सोने में लगभग 50% का उछाल देखा गया है।

ALSO READ-  Cyclone Montha Alert: खतरनाक हुआ चक्रवाती तूफान मोंथा, इन राज्यों में मची तबाही-110/KM की रफ़्तार से आगे आ रहा चक्रवाती तूफान , RED अलर्ट जारी

चांदी की कीमत भी चढ़ी

सोने के साथ-साथ चांदी के भाव में भी तेजी लौटी है। 30 अक्टूबर को भारत में चांदी ₹1,52,100 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई।
विदेशी बाजारों में भी चांदी का हाजिर भाव 2.85% बढ़कर $48.40 प्रति औंस हो गया। सप्लाई में कमी और औद्योगिक मांग में बढ़ोतरी के चलते चांदी की कीमतों में निरंतर वृद्धि हो रही है।

MCX पर सोना-चांदी का प्रदर्शन

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर एक्सपायरी वाला सोना वायदा ₹1,21,460 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, दिसंबर एक्सपायरी वाली चांदी ₹1,44,342 प्रति किलोग्राम पर रही।

ALSO READ- Sex Racket In Raipur: राजधानी में सेक्स रैकेट,वेलनेस सेंटर के नंबर से लड़कियों की बुकिंग, इस बड़े इलाके में जिस्म फरोशी का धंधा

एक्सपर्ट्स की राय

विशेषज्ञों का कहना है कि फेड की ब्याज दरों में कटौती के बाद निवेशकों का भरोसा सोने पर और बढ़ा है। सोना अब भी लंबे समय के लिए मजबूत और सुरक्षित निवेश विकल्प बना हुआ है, जबकि चांदी की औद्योगिक मांग में वृद्धि इसे एक आकर्षक एसेट बना रही है।

Related Articles