LIVE UPDATE
अपराधमध्य प्रदेश

Indore Sex Racket: इस बहाने से बुलाती थी लड़कियों को… फिर दरिंदों के सामने खोलवाती थी जिस्म….2 साल से फरार महिला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बांग्लादेश बॉर्डर से पकड़ी गई

Indore Sex Racket : इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में पलासिया थाना पुलिस ने देह व्यापार से जुड़े एक बड़े मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 2022 से फरार चल रही महिला मास्टरमाइंड काकाली को बांग्लादेश बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया है। यह वही महिला है जिसके खिलाफ पश्चिम बंगाल निवासी एक पिता ने अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर गलत धंधे में धकेलने की शिकायत दर्ज कराई थी। Indore Sex Racket

ALSO READ- छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के प्रभार में बड़ा फेरबदल, तीन नए मंत्रियों को मिला जिम्मा – देखें पूरी सूची…

दो साल से पुलिस को चकमा दे रही थी आरोपी

शिकायत के बाद पुलिस ने शुरुआती कार्रवाई में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया था, जिनमें से एक मुंबई और दूसरी इंदौर के खजराना क्षेत्र की निवासी थी। पूछताछ में सामने आया कि इस पूरे नेटवर्क की सरगना काकाली है, जो पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना की रहने वाली है। घटना के बाद से ही वह लगातार फरार थी और पुलिस की नज़रों से बच रही थी।

ऐसे चलाती थी गिरोह

जांच में खुलासा हुआ कि काकाली लंबे समय से देह व्यापार के नेटवर्क को संचालित कर रही थी। वह युवतियों को बहाने से बुलाती, उन्हें झूठे सपने दिखाकर अवैध गतिविधियों में शामिल कराती और फिर उन्हें विभिन्न शहरों में भेज देती थी। गिरोह का दायरा इतना बड़ा था कि इसमें मुंबई, इंदौर समेत कई शहरों के लोग जुड़े हुए थे।

ALSO READ- GST 2.0: आज से गाड़ियां हुईं सस्ती – सिर्फ 55 हजार में बाइक और 3.50 लाख में कार! नए GST स्ट्रक्चर में भारी कटौती

बांग्लादेश बॉर्डर से हुई गिरफ्तारी

विशेष पुलिस टीम लगातार काकाली और उसके सहयोगियों की तलाश में जुटी थी। आखिरकार पुलिस को सफलता हाथ लगी और उसे बांग्लादेश सीमा के पास से अभिरक्षा में लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ जारी है।

गिरोह पर और गिरेगी गाज

एडिशनल डीसीपी रामस्नेही मिश्रा ने बताया कि पलासिया पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जो इस रैकेट में सक्रिय भूमिका निभा रही थी। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह से जुड़े कुछ लोग यूट्यूब और अन्य माध्यमों पर भ्रामक प्रचार कर रहे थे। सभी व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ- भतीजे ने तंत्र-मंत्र के शक में की चाचा की हत्या, हंसिया से रेता गला…इलाके में सनसनी

Sex Racket
Sex Racket

Indore Sex Racket : इस बहाने से बुलाती थी लड़कियों को .. फिर दरिंदों के सामने खोलवाती थी जिस्म….2 साल से फरार महिला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बांग्लादेश बॉर्डर से पकड़ी गई

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles