LIVE UPDATE
TECHदेश

iPhone 17 India Sale Today: भारत में शुरू हुई iPhone 17 की बिक्री, जानिए कीमत, फीचर्स और लोगों का क्रेज

iPhone 17 India Sale Today : नई दिल्ली। iPhone 17 India Sale: भारत में आज यानी 19 सितंबर 2025 से iPhone 17 की बिक्री शुरू हो गई है। हर बार की तरह इस बार भी एप्पल के नए फ्लैगशिप फोन को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। खासकर युवाओं में iPhone 17 के लिए दीवानगी कुछ ज्यादा ही है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और पुणे के Apple Stores के बाहर आधी रात से ही लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो सुबह तक दोगुनी हो गईं।

iphone 17 price in india: iPhone 17 Series

आधी रात से लगी लाइन

  • दिल्ली के Select City Walk Mall (Saket) में आधी रात 12 बजे से लोग iPhone 17 लेने के लिए लाइन में खड़े हो गए।

  • Mumbai Apple Store के बाहर तो इतनी भीड़ उमड़ी कि लोगों के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई।

  • बेंगलुरु और पुणे में भी हालात कुछ ऐसे ही रहे, लोग रातभर स्टोर खुलने का इंतज़ार करते रहे।

iPhone 17 Price in India (2025)

एप्पल ने भारत में iPhone 17 सीरीज की कीमतें इस प्रकार रखी हैं:

👉 सभी मॉडल्स का बेस स्टोरेज 256GB है।

Apple Unveils iPhone 17 Lineup: Full Scoop on All New Models

iPhone 17 Features: क्या नया है?

  • 🔹 6.3-inch AMOLED डिस्प्ले + 120Hz ProMotion रिफ्रेश रेट

  • 🔹 A19 Bionic Chipset – और तेज़ परफॉर्मेंस

  • 🔹 48MP Ultra Wide कैमरा + 18MP फ्रंट कैमरा

  • 🔹 iPhone Air सिर्फ 5.6mm मोटा – अब तक का सबसे पतला iPhone

  • 🔹 Pro और Pro Max मॉडल्स में बेहतरीन बैटरी लाइफ और एडवांस कैमरा मोड्स

लॉन्च के साथ अन्य प्रोडक्ट्स

Apple ने इस बार iPhone 17 सीरीज के साथ और भी प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं:

  • Apple Watch Series 11,

  • Apple Watch Ultra 3,

  • Apple Watch SE 3,

  • 🎧 AirPods Pro 3,

👉 iPhone 17 India Sale से साफ है कि Apple का क्रेज भारत में लगातार बढ़ रहा है। पहली बार iPhone Air ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं, जिसे अब तक का सबसे स्लिम iPhone कहा जा रहा है।

Related Articles