LIVE UPDATE
देशब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराज्य

Kajol Mother Tanuja Hospitalised: काजोल की मां ICU में भर्ती, एक्ट्रेस तनुजा की बिगड़ी तबीयत…

  • Kajol Mother Tanuja Hospitalised: बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा तनुजा इस वक्त जुहू के अस्पताल में ICU एडमिट हैं, लेकिन आखिर उन्हें आखिर क्या बीमारी हुई है, जो अचानक अस्पताल तक पहुंच गईं, आइए जानते हैं…

Kajol Mother Tanuja Hospitalised : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री काजोल की मां और अपने जमाने की मशहूर अदाकारा रहीं तनुजा की तबीयत खराब है, क्योंकि वे उम्र से जुड़ी परेशानियों से गुजर रही हैं। इस वजह से उनकी हालत अचानक बिगड़ गई और रविवार शाम को उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अभिनेत्री के ICU में एडमिट होने की जानकारी शेयर की थी।

Kajol Mother Tanuja Hospitalised
Kajol Mother Tanuja Hospitalised

खबर के मुताबिक तनुजा की तबीयत ठीक नहीं है। इस चलते परिवार उन्हें अस्पताल लेकर गया था। हालांकि अभी डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं। फिलहाल घबराने जैसी कोई बात नहीं हैं। अभी तक यही सामने आया है कि 80 साल की एक्ट्रेस को उम्र संबंधी परेशानियों के चलते ही भर्ती करवाया गया है।

तनुजा ने हिन्दी इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि बंगाली सिनेमा में भी खूब काम किया है। तनुजा ने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। जब एक्ट्रेस की बड़ी बहन नूतन बनी थीं और वो फिल्म थी ‘हमारी बेटी’ (1950)। फिर वह बतौर एक्ट्रेस ‘हमारी याद आएगी’ में दिखीं। इसके बाद उनका करियर चलता गया। उन्होंने फिल्ममेकर शोमू मुखर्जी के साथ शादी की थी। एक्ट्रेस की दो बेटियां हैं काजोल और तुनीषा मुखर्जी।

Kajol Mother Tanuja Hospitalised : काजोल की मां ICU में भर्ती, एक्ट्रेस तनुजा की बिगड़ी तबीयत…

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles