LIVE UPDATE
मध्य प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

KamalNath: BJP नेताओं से आज मुलाकात करेंगे KamalNath! करीबी विधायकों ने बंद किया फोन, समर्थकों ने डाला दिल्ली में डेरा

KamalNath : नई दिल्ली। Madhya Pradesh politics: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ दिल्ली के दौरे पर हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह आज भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।

इस बीच कांग्रेस के कई विधायक और मेयर के दिल्ली पहुंचने की संभावना है। बताया जा रहा है कि छिंदवाड़ा, बालाघाट, मुरैना सहित अन्य जिलों के विधायक दिल्ली पहुंच सकते हैं।

दिल्ली में चल रहा भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन

KamalNath दरअसल, दिल्ली के भारत मंडपम में भाजापा का राष्ट्रीय अधिवेशन चल रहा है। इस अधिवेशन में शामिल होने के लिए एमपी भाजपा के कई नेता भी पहुंचे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि कमलनाथ आज दिल्ली में भाजपा के नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। साथ ही वह कांग्रेस को बड़ा झटका देकर भाजपा में शामिल भी हो सकते हैं। उनके साथ 10 विधायक भी कांग्रेस छोड़ सकते हैं।

कांग्रेस ने विधायकों से किया संपर्क

हालांकि, मध्य प्रदेश की सियासत में मची उठा-पटक के बीच प्रदेश कांग्रेस ने भी विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों से संपर्क किया है। सूत्रों की मानें तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पार्टी के विधायकों से बात की है।

कमलनाथ Kamal Nath के करीबी विधायकों का फोन बंद

इस बीच यह भी पता चला है कि कमलनाथ के भाजपा में जाने की अटकलों के चलते छिंदवाड़ा जिले के कई विधायकों ने अपना फोन भी बंद कर लिया है। छिंदवाड़ा के कई विधायकों से संपर्क भी नहीं हो पाया है। बता दें कि छिंदवाड़ा में सातों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। कमलनाथ के नजदीकी सूत्रों का कहना है कि उनके ज्यादातर समर्थक विधायक दिल्ली पहुंच गए हैं या आज पहुंच सकते हैं।

कौन है कमलनाथ ?

“कमलनाथ एक भारतीय राजनेता हैं जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) पार्टी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में विभिन्न पदों को संभाला है। कमलनाथ भारतीय राजनीति में कई दशकों से प्रमुख व्यक्ति रहे हैं और केंद्रीय सरकार में मंत्री पदों को संभाला है। उनका राजनीतिक करियर सफलताओं और विवादों का सामना कर चुका है, जो भारतीय राजनीतिक परिदृश्य की जटिलताओं को दर्शाता है।”

KamalNath : BJP नेताओं से आज मुलाकात करेंगे KamalNath! करीबी विधायकों ने बंद किया फोन, समर्थकों ने डाला दिल्ली में डेरा

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles