ब्रेकिंग न्यूज़

Kesar Pista Kulfi Recipe: केसर पिस्ता कुल्फी घर में बनाएं, सीखें सिंपल Recipe

Kesar Pista Kulfi Recipe : शायद ही कोई ऐसा हो जिसे केसर पिस्ता कुल्फी का स्वाद पसंद न आता हो। गर्मी के दिनों में तो इस कुल्फी की डिमांड खूब बढ़ जाती है। बाजार में तो आपने कई बार केसर पिस्ता कुल्फी खायी होगी, आप चाहें तो मार्केट जैसा टेस्ट घर पर भी तैयार कर सकते हैं। समर सीजन में बच्चे कुल्फी की खूब डिमांड करते हैं और केसर पिस्ता कुल्फी को बड़े शौक से खाते हैं। घर में अगर मेहमान आए हुए हैं तो उन्हें भी टेस्टी केसर पिस्ता कुल्फी बनाकर खिलायी जा सकती है।

Kesar Pista Kulfi Full Recipe

केसर पिस्ता कुल्फी के लिए सामग्री

  • दूध – 2 कप
  • कॉर्न फ्लोर – 2 टेबलस्पून
  • इंडेक्स मिल्क – 1 कप
  • बादाम कतरन – 2 टेबलस्पून
  • काजू कतरन – 1 टेबलस्पून
  • पिस्ता कतरन – 1 टेबलस्पून
  • केसर – 1 चुटकी
  • स्टिक – 10-12 
  • इलायची पाउडर – 1 टी स्पून
  • इलायची कुटी हुई – 2-3

केसर पिस्ता कुल्फी बनाने की विधि

केसर पिस्ता कुल्फी बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में दूध डालें और उसे धीमी आंच पर चलाते हुए पकाएं। दूध जब गर्म हो जाए तो उसमें कंडेन्स मिल्क डालें और चलाते हुए गर्म करें। कुछ देर बाद दूध में कुटी हुई इलायची डाल दें और दूध में जब एक-दो बार तक उबाल न आ जाए इसे चलाते रहें।

इसके बाद दूध में कटे हुए काजू, पिस्ता और बादाम को डालकर दूध को उबलने दें। इसके बाद एक कटोरी में 1 बड़ा चम्मच दूध का डालें और उसमें केसर डालकर घोल दें। इसके बाद कॉर्न फ्लोर और इलायची पाउडर भी मिला दें। Kesar Pista Kulfi Recipe: how to make kesar pista kulfi at home

Kesar Pista Kulfi Full Recipe अब इस दूध को कड़ाही वाले दूध में डालें और तब तक पकने दें, जब तक कि दूध गाढ़ा न हो जाए। इसके बाद गैस बंद कर दें और दूध को ठंडा होने के लिए रख दें। दूध ठंडा होने के बाद इन्हें कुल्फी मोल्ड्स में डालें। आप चाहें तो इसके लिए प्लास्टिक या स्टील के छोटे गिलास का भी उपयोग कर सकते हैं।

इसके बाद कुल्फी मोल्डस में स्टिक्स को लगा दें। अब सारे मोल्ड्स को 8-10 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें, जिससे कुल्फी ठीक ढंग से जम सके। कुल्फी जमने के बाद इन्हें मोल्ड्स में से निकालकर सर्व करें।

Kesar Pista Kulfi Recipe
Kesar Pista Kulfi Recipe

Kesar Pista Kulfi Recipe : केसर पिस्ता कुल्फी घर में बनाएं, सीखें सिंपल Recipe

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles