LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Lok Sabha Election 2024 Voting Live: तीसरे चरण का मतदान खत्म , शाम 5 बजे तक 63.77% मतदान, सबसे ज्यादा 74.86% असम और सबसे कम 53.40% महाराष्ट्र में पड़े वोट

Lok Sabha Election 2024 phase 3 Voting: आज खुशी का दिन है। लोकतंत्र की खुशी मंगलवार (7 मई) को 10 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मतदान होगा। सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई है और शाम छह बजे तक चलेगी। शाम 5 बजे तक चुनाव आयोग कीओर से जारी अपडेट के अनुसार 63.77% वोटिंग हुई। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 53.40% और असम में सर्वाधिक 74.86% वोटिंग हुई।

इस चरण में 1352 उम्मीदवार हैं। 1229 पुरुषों और 123 महिलाओं के कैंडिडेट हैं। ADR की एक रिपोर्ट के अनुसार, 244 कैंडिडेट्स क्रिमिनल छवि के हैं। 392 कैंडिडेट्स के पास अधिकतम एक करोड़ रुपये की संपत्ति है।

तीसरे चरण में गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत 7 केंद्रीय मंत्रियों और 4 पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वोट डालेंगे भी। अहमदाबाद में गृहमंत्री अमित शाह वोट डालेंगे।

Live Update…

छत्तीसगढ़ में शाम 5 बजे तक 66.87% मतदान

शाम 5 बजे तक 66.87% मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा मतदान अभी तक रायगढ़ में 75.84% हुआ है। जबकि सबसे कम बिलासपुर में 60.05% मतदान हुआ है। सीटवार मतदान की स्थिति की बात करें तो बिलासपुर में 60.05%, दुर्ग में 62.44%, जांजगीर-चांपा में 62.44%, कोरबा में 70.60%, रायगढ़ में 75.84%, रायपुर में 61.25%, सरगुजा में 74.17% मतदान हुआ है।

Lok Sabha Election 2024 Voting Live : तीसरे चरण का मतदान खत्म , शाम 5 बजे तक 63.77% मतदान, सबसे ज्यादा 74.86% असम और सबसे कम 53.40% महाराष्ट्र में पड़े वोट

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles