Mahatari Vandana Yojana रायपुर, 5 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ की बहुप्रतीक्षित महतारी वंदन योजना के तहत आज एक और ऐतिहासिक पहल होने जा रही है। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के करकमलों से योजना की 21वीं किश्त के रूप में 647 करोड़ 28 लाख 36 हजार 500 रुपये की राशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। इस अवसर को और विशेष बनाती है यह बात कि बस्तर संभाग के 7,658 महिलाएं पहली बार इस योजना की लाभार्थी बन रही हैं। ये वे गांव हैं जिन्हें पिछले 22 महीनों में राज्य सरकार द्वारा चलाए गए माओवाद उन्मूलन अभियान के जरिए नक्सल प्रभाव से मुक्त कराया गया है। Mahatari Vandana Yojana
कार्यक्रम कहां और कब?
- यह कार्यक्रम राजनांदगांव में आयोजित ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ के दौरान होगा।
- उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन मंच से ही ऑनलाइन माध्यम से राशि ट्रांसफर करेंगे।
अब तक कितना लाभ मिला?
| विवरण | आंकड़े |
|---|---|
| अब तक दी गई किश्तें | 20 |
| कुल वितरित राशि | ₹13,024 करोड़ 40 लाख |
| 21वीं किश्त की राशि | ₹647.28 करोड़ |
| 21वीं किश्त के बाद कुल राशि | ₹13,671 करोड़ 68 लाख |
| कुल लाभार्थी महिलाएं | 69 लाख+ |
बस्तर की महिलाओं के लिए पहला मौका
सरकार की नियद नेल्ला नार योजना के तहत माओवादी प्रभाव से मुक्त किए गए 327 गांवों की 7,658 महिलाएं पहली बार महतारी वंदन योजना से जुड़ी हैं। इन्हें मिलकर कुल ₹76 लाख 26 हजार 500 रुपये की राशि प्राप्त होगी।
नए लाभार्थी जिला-वार इस प्रकार हैं:
| जिला | नई लाभार्थी महिलाएं |
|---|---|
| बीजापुर | 3,872 |
| दंतेवाड़ा | 428 |
| कांकेर | 191 |
| नारायणपुर | 559 |
| सुकमा | 2,608 |
| कुल | 7,658 |
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री ने बयान दिया —
“नियद नेल्ला नार के माध्यम से माओवादी प्रभाव से मुक्त गांवों में विकास गतिविधियों को तेज किया गया है। अब इन गांवों की महिलाओं को पहली बार महतारी वंदन योजना से जोड़ा जा रहा है। यह खुशी की बात है कि इसकी शुरुआत उपराष्ट्रपति के हाथों हो रही है।”
योजना का उद्देश्य और महत्व
- यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘महिला सशक्तिकरण गारंटी’ का हिस्सा है।
- इसके तहत प्रत्येक पात्र महिला को ₹1,000 प्रतिमाह की आर्थिक सहायता दी जाती है।
- उद्देश्य है— महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें, परिवार में निर्णय लेने की क्षमता बढ़े और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले।
मुख्य बिंदु एक नज़र में
✔ महतारी वंदन योजना की 21वीं किश्त आज जारी
✔ ₹647.28 करोड़ की राशि 69 लाख महिलाओं को मिलेगी
✔ पहली बार बस्तर के 7,658 महिलाएं भी योजना से जुड़ीं
✔ माओवादी प्रभाव से मुक्त गांवों की महिलाओं को मिलेगा लाभ
✔ अब तक कुल ₹13,671 करोड़ से अधिक राशि वितरित
✔ कार्यक्रम राजनांदगांव में, उपराष्ट्रपति करेंगे शुभारंभ
Mahatari Vandana Yojana: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशखबरी, 69 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ — पहली बार बस्तर के 7,658 महिलाएं भी होंगी शामिल


