LIVE UPDATE
मध्य प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

MAUSAM KI JANKARI: 10 जिलों में बादलों की गर्जना के साथ तूफानी बारिश की चेतावनी, चलेगी ठंडी हवाएं

MAUSAM KI JANKARI : इन दिनों मध्यप्रदेश में पूर्वी हवाओं के सक्रिय होने और नमी बने रहने से प्रदेश के अधिकांश एरिया में सुबह कोहरा छाया रहा। भिंड, ग्वालियर, मुरैना, निवाड़ी और छतरपुर में सुबह और रात में घना कोहरा रहा। जिसके चलते 0 से 50 मीटर की विजुयल्टी रही। ऐसे में लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ी।

वहीं दतिया, श्योपुरकलां, शिवपुरी, गुना, विदिशा, अशोकनगर, टीकमगढ़, पन्ना, उत्तरी सागर और दमोह जैसे क्षेत्रों में हल्का व मध्यम कोहरा देखा गया। इधर, मौसम वैज्ञानिकों ने नए साल पर बारिश की संभावना जताई है। मौसम रिपोर्ट के अनुसार 29-30 दिसंबर के आसपास प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। जिसके चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 30 दिसंबर से एक जनवरी तक बारिश देखने को मिल सकती है।

ALSO READ- SI Recruitment CG: रद्द होगी छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा ? अभ्यर्थियों की मांग पर फंसा पेंच

आ सकती है तापमान में गिरावट – तापमान की बात करें तो सागर संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान में खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई जबकि शेष सभी संभागों के जिलों में तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।

रीवा संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा जबकि शहडोल संभाग के जिलों में काफी अधिक रहा। इधर मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तरी मध्य प्रदेश में तापमानों में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

पारे की स्तिथि – प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान मंडला में 30.0 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया। जबकि सबसे न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेंटीग्रेड शाजापुर में दर्ज किया गया। इसके साथ ही ग्वालियर में 7.5, राजगढ़ में 7.6, कल्याणपुर 7.9 और अंबारी 7.9 डिग्री सेंटीग्रेड न्यूनतम तापमान रात में दर्ज किया गया।

दतिया में 21.7 टीकमगढ़ में 22.0 खजुराहो में 22.4 नरसिंहपुर में 22.6 और नौगांव में 24.0 सेंटीग्रेड डिग्री अधिकतम तापमान दिन में दर्ज किया गया।

ALSO READ-  2024 चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, छत्‍तीसगढ़ से हटाई गई कुमारी सैलजा , SACHIN PILOT को बनाया गया छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस का नया प्रभारी

कोहरे को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर प्रदेश में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, छतरपुर, निवाड़ी, जिले में कहीं-कहीं गान कोहरा छा सकता है।

वहीं विदिशा, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, सतना, पन्ना, दमोह और टीकमगढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्का या मध्यम कोहरा छाने का अनुमान है।

MAUSAM KI JANKARI: 10 जिलों में बादलों की गर्जना के साथ तूफानी बारिश की चेतावनी, चलेगी ठंडी हवाएं

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles