LIVE UPDATE
मध्य प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

MP Congress: कांग्रेस में मची अफरा तफरी, पार्टी ने बुलाई बैठक, तमाम रणनीतिकार होंगे शामिल

MP Congress : भोपाल। मध्य प्रदेश में इन दिनों सियासी घमासान मचा हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सांसद नकुलनाथ के कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वाइन करने को लेकर चल रही अटकलें चल रहीं है।

फिलहाल कमल नाथ दिल्ली में है। तो यहां प्रदेश में पार्टी के अंदर खलबली मची हुई है। अब पार्टी को टूटने का डर सताने लगा है। कांग्रेस में कमलनाथ और समर्थकों की बगावत की अटकलों के बीच पार्टी ने बड़ी बैठक बुलाई।मध्य प्रदेश कांग्रेस ने मंगलवार को भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस के तमाम रणनीतिकारों की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में प्रभारी जितेंद्र सिंह और जीतू पटवारी मौजूद रहेंगे।

नगरीय प्रशासन विभाग ने अधिकारियों को दिए निर्देश, चौक-चौराहों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई की व्यवस्था करने कहा

MP Congress: ऐसा माना जा रहा है कि इस बैठक में शामिल होने के लिए विधायकों को भी बुलाया जा सकता है। बता दें कांग्रेस को डर है कि कमलनाथ के साथ उनके समर्थक विधायक भी राहुल गांधी की यात्रा के पहले पार्टी से बगावत कर सकते हैं।

MP Congress: कांग्रेस में मची अफरा तफरी, पार्टी ने बुलाई बैठक, तमाम रणनीतिकार होंगे शामिल

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles