LIVE UPDATE
मध्य प्रदेश

MP News: दिवाली पर कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, सरकार ने लागू किया एस्मा — 3 महीने तक हर हाल में ड्यूटी अनिवार्य

MP News : भोपाल : दीपावली से पहले मध्यप्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य में त्योहारों के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। सरकार ने प्रदेश की छह बिजली कंपनियों पर आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (ESMA) लागू कर दिया है। MP News

ALSO READ- Pensioners DRA Hike Order: छत्तीसगढ़ सरकार का दिवाली तोहफा, पेंशनरों के महंगाई राहत भत्ते (DRA) में बढ़ोतरी, आदेश जारी

गृह विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, अब अगले तीन महीने तक कोई भी कर्मचारी कार्य से इंकार नहीं कर सकेगा और अवकाश केवल विशेष परिस्थितियों में ही मंजूर किया जाएगा। यानी दीपावली समेत आगामी त्योहारी सीजन में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को हर हाल में अपनी ड्यूटी पर रहना होगा।

सरकार ने यह निर्णय इसलिए लिया है ताकि त्योहारों के समय बिजली की बढ़ी मांग के बीच किसी भी तकनीकी गड़बड़ी या आपात स्थिति में तुरंत समाधान किया जा सके। शासन का स्पष्ट निर्देश है कि हड़ताल, काम से इंकार या बिना कारण छुट्टी लेने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। MP News

MP News: दिवाली पर कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, सरकार ने लागू किया एस्मा — 3 महीने तक हर हाल में ड्यूटी अनिवार्य

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles