देशदुनियाब्रेकिंग न्यूज़

Neeraj Chopra won gold medal 2023: विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में नीरज चोपड़ा ने जीता स्वर्ण पदक, PM मोदी ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं

न्यू दिल्ली : ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा Olympic champion Neeraj ने फिर इतिहास रच दिया और विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप athletics championship में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए. उन्होंने 88.17 मीटर के थ्रो से पुरूषों की भालाफेंक स्पर्धा में यह उपलब्धि हासिल की। भारत के किशोर जेना ने 84.77 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका और पांचवें स्थान पर रहे। DP Manu छठे स्थान पर रहे, उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 84. 14 मीटर था। यह पहली बार है कि विश्व चैम्पियनशिप में शीर्ष आठ में तीन भारतीय रहे हैं।

ALSO READ- TS SINGHDEV का इस विधायक पर हमला: बलरामपुर में टीएस सिंहदेव बोले -आरोप लगाने वाले से नहीं हो सकता समझौता

नीरज पिता ने खुशी व्यक्त की

नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने पर गांव और उनका पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। नीरज चोपड़ा के पिता ने कहा कि विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने से पूरा देश खुश है। आज देश की जीत है। हमें उम्मीद थी कि वह बेहतर करेगा और उस पर खड़ा उतरा है।

ALSO READ- 325 पदों पर भर्ती: कल इन पदों पर होगी भर्ती प्लेसमेंट कैंप ; 8वीं पास वालों को भी मौका मिलेगा

प्रधानमंत्री मोदी ने नीरज चोपड़ा को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने पर कहा कि वह उत्कृष्टता का उदाहरण देता है। उनका समर्पण, निष्ठा और जुनून उन्हें एथलेटिक्स में चैंपियन बनाता है और पूरे खेल जगत में सबसे अच्छे हैं। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप जीतने पर उन्हें बधाई।

Neeraj Chopra won gold medal 2023: विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में नीरज चोपड़ा ने जीता स्वर्ण पदक, PM मोदी ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं

Related Articles