ब्रेकिंग न्यूज़देशराजनीतिराज्य

पूर्व CM भूपेश बघेल ने विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई

रायपुर। पूर्व CM भूपेश बघेल ने विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। बघेल ने आगे X पोस्ट में लिखा, नवा छत्तीसगढ़ की न्याय और प्रगति यात्रा को आप मुख्यमंत्री के रूप में आगे बढ़ाएँ, ऐसी कामना करता हूँ।

ALSO READ- CHHATTISGARH CM NAME: CG मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा…. विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री… डिप्टी सीएम भी तय!

डॉ. चरण दास महंत ने भी विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री मनोनीत होने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा है कि एक भले व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाए जाने से उन्हें खुशी है। उन्होंने श्री साय को जनकल्याण की एक अच्छी पारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं। आगे उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय एक सरल आदिवासी नेता हैं, और उनसे इस आदिवासी प्रदेश में संवेदनशील होने की उम्मीद वे करते हैं।

 


विष्णुदेव साय कुनकुरी से विधायक हैं और प्रदेश के बड़े आदिवासी नेता हैं। वे 2 बार छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। प्रचार के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा था कि, इन्हें जिताइए, मैं इनको बड़ा आदमी बना दूंगा। वहीं आज विधायक दल की बैठक से पहले रमन सिंह और संगठन महामंत्री पवन साय के साथ भी पर्यवेक्षकों ने चर्चा की थी।

https://hindi.thebharatexpress.com/it-raid-income-tax-raid-on-the-premises-of-congress-mp-rs-200-crore-cash-found-notes-taken-away-in-a-truck/

पूर्व CM भूपेश बघेल ने विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई

 

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles