10वीं पास युवाओं के लिए मौका: ड्रोन पायलट समेत 150 पदों पर भर्ती, 13 और 15 अप्रैल को लगेगा कैंप
ITI मरवाही और गौरेला में भर्ती शिविर, 15 से 25 हजार तक मिलेगी सैलरी

10वीं पास युवाओं के लिए मौका: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार का शानदार अवसर सामने आया है। Government ITI Marwahi और Government ITI Gaurela में ड्रोन पायलट और सुरक्षा जवान सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कैंप आयोजित किया जा रहा है। 10वीं पास युवाओं के लिए मौका
यह भर्ती GDX Group द्वारा पसारा एक्ट के तहत की जा रही है।
इतने पदों पर होगी भर्ती
भर्ती शिविर में कुल 150 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें शामिल हैं:
- 100 पद — सुरक्षा जवान
- 20 पद — ड्रोन पायलट
- 30 पद — सुरक्षा सुपरवाइजर एवं कंप्यूटर ऑपरेटर
कब और कहां लगेगा भर्ती कैंप
भर्ती शिविर निम्न स्थानों पर आयोजित किया जाएगा:
- 13 अप्रैल 2026 — Government ITI Marwahi
- 15 अप्रैल 2026 — Government ITI Gaurela
समय:
सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक
योग्यता और आयु सीमा
सुरक्षा जवान / ड्रोन पायलट के लिए:
- योग्यता: 10वीं पास
- आयु: 18 से 40 वर्ष
- ऊंचाई: 168 सेमी
- वजन: 52 से 96 किलोग्राम
सुपरवाइजर पद के लिए:
- योग्यता: स्नातक + कंप्यूटर ज्ञान
- आयु: 22 से 40 वर्ष
- ऊंचाई: 170 सेमी
- वजन: 55 से 96 किलोग्राम
जरूरी दस्तावेज
आवेदन के समय युवाओं को निम्न दस्तावेज साथ लाने होंगे:
- 10वीं या उच्चतम योग्यता प्रमाणपत्र की छायाप्रति
- आधार कार्ड की छायाप्रति
- 2 पासपोर्ट साइज फोटो
इस भर्ती में अन्य जिलों के युवा भी शामिल हो सकते हैं।
ट्रेनिंग और सैलरी की जानकारी
चयनित उम्मीदवारों को NIMT Campus Greater Noida में 15 दिन का आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इसके बाद उम्मीदवारों को:
- 15,000 से 25,000 रुपये तक मासिक वेतन
- PF और पेंशन सुविधा
- जीवन बीमा
- फैमिली मेडिकल सुविधा
- वार्षिक वेतन वृद्धि
- लोन और प्रमोशन सुविधा
जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।
संपर्क नंबर
अधिक जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:
9311947932
9667989993



















