LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़देशराजनीतिसरकारी खबर

Public Holiday: 13 मई को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा..

Public Holiday : उत्तर प्रदेश के उन्नाव 13 मई को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है।‌ इस दिन सभी कार्यालय, फैक्ट्री, दुकान, व्यावसायिक प्रतिष्ठान आदि बंद रहेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह आदेश जारी किया है। सार्वजनिक अवकाश के बदले साप्ताहिक अवकाश के दिन काम नहीं लेने का भी आदेश दिया गया है। लोकसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत आगामी 13 मई को वोट डाले जाएंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी गौरांग राठी ने अपने आदेश में बताया है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के चतुर्थ चरण में मतदान 13 मई को होगा। मतदान दिवस के दिन को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश 14 नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1981 के अंतर्गत दिया गया है। किसी भी व्यवसाय, व्यापार, औद्योगिक प्रतिष्ठान, ऐसे अन्य प्रतिष्ठान में कार्यरत कर्मचारियों का मताधिकार का प्रयोग किए जाने के उद्देश्य से सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

ALSO READ- COUPLE KISS VIDEO VIRAL; OYO बंद कराने वाले CHHATTISGARH से विधायक RIKESH SEN के OFFICE CAMPUS में KISS करते दिखे COUPLE

क्या है मतदान का समय? 

उन्नाव में कल 6 विधानसभा है। जिनमें 162 बांगरमऊ, 163 सफीपुर, 164 मोहान, 165 उन्नाव, 166 भगवंतनगर, 167 पुरवा हैं। जहां पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ प्रमुख सचिव श्रम को भी यह पत्र भेजा है।

Public Holiday : 13 मई को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा..

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles