LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़अपराधराज्य

RAIPUR BREAKING: भाई ने की भाई की हत्या… गला घोंटकर नदी में फेक दी लाश… लोगो में मचा हड़कंप …

रायपुर 20 सितंबर 2023। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस पूरा जोर लगा रही है, लेकिन आपराधिक मामलों में कमी नहीं है। राजधानी गुढ़ियारी क्षेत्र का ताजा मामला है, जहां एक युवा ने अपने ही चचेरे भाई को मार डाला और उसकी लाश को खारुन नदी में फेंक दी। शव को पुलिस ने बरामद कर आरोपी को पकड़ लिया है। इस मामले में गुढ़ियारी थाना क्षेत्र शामिल है।

यह भी पढ़ें : एक दिन की कलेक्टर का निधन, CG ब्रेकिंग- रायपुर की शैडो कलेक्टर बनी श्रीकृति दीवान का निधन, अस्पताल में थी भर्ती 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक ओमकेशवर साहू अपने पिता, आरोपी अंकित साहू और चचेरे भाई के साथ गुढ़ियारी में रहता था. 13 सितंबर को वह लापता हो गया था और उसके गुम होने की रिपोर्ट भी राम नगर चौकी में दर्ज कराई गई थी. 7 दिन बाद खारुन नदी में युवक की लाश मिली। सुचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत मृतक के परिजनों से पूछताछ की, जिसमें मृतक के भाई अंकित ने बताया कि पुलिस उसे संदेह करती थी.

यह भी पढ़ें : मानदेय में बढ़ोतरी का ऐलान, सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, अक्टूबर महीने से आएगा खाते में  

अंकित ने अपना अपराध कबूल करते हुए बताया कि मृतक ओमकेशवर की वजह से घर में पारिवारिक विवाद हुआ, इसलिए उसने घटना की। 13 सितंबर को आरोपी ने मृतक को कुम्हारी टोलप्लाजा ले जाकर शराब पीने के लिए ले गया. शराब पीने के बाद, आरोपी ने ओमकेशवर की गला दबाकर हत्या कर दी और उसकी लाश को खारुन नदी में फेंक दी। पुलिस ने आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू की है।

यह भी पढ़ें : OYO Romance video: दूसरी लड़की के साथ होटल में रोमांस करते पकड़ाया पति, पुलिस लेकर पहुंची पत्नी, देखिए VIDEO 

RAIPUR BREAKING : भाई ने की भाई की हत्या… गला घोंटकर नदी में फेक दी लाश… लोगो में मचा हड़कंप …

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles