LIVE UPDATE
अपराधछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्यशिक्षा

Raipur News: कक्षा 4 के प्रश्नपत्र विवाद पर बड़ी कार्रवाई, हेडमास्टर निलंबित, मॉडरेटर सेवा से हटाई गई

Raipur News रायपुर। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में कक्षा चौथी के अंग्रेज़ी प्रश्नपत्र में कुत्ते के नाम के विकल्प में ‘राम’ लिखे जाने के विवाद ने बड़ा रूप ले लिया है। मामले में शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए प्रश्नपत्र तैयार करने वाली शिक्षिका शिखा सोनी को निलंबित कर दिया है, जबकि पेपर मॉडरेटर नम्रता वर्मा को सेवा से हटा दिया गया है। Raipur News

ALSO READCG NEWS: डेंटल कॉलेज मेस में मरा मेंढक मिलने से हड़कंप, फूड सेफ्टी जांच में खुली बड़ी लापरवाही

यह मामला तब सामने आया जब कक्षा 4 के अंग्रेज़ी विषय के प्रश्नपत्र में एक सवाल पूछा गया —
“मोना के कुत्ते का नाम क्या है?”
इसके विकल्पों में ‘राम’ का उल्लेख किया गया था, जिसे लेकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा और मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

ALSO READ- CG BJP LIST 2026: CG जिला अध्यक्ष की घोषणा, देखे किस जिले से किस का नाम , देखें आदेश

शिखा सोनी का स्पष्टीकरण

निलंबित हेडमास्टर शिखा सोनी ने सफाई देते हुए कहा कि विकल्प में ‘RAMU’ की जगह गलती से ‘RAM’ लिखा गया।
उन्होंने कहा,

“मेरा उद्देश्य किसी भी धर्म या आस्था को ठेस पहुंचाना नहीं था। यह एक मानवीय भूल थी, जिसके लिए मैं खेद प्रकट करती हूं।”

DEO और BEO पर भी कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने तिल्दा के BEO को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विभागीय स्तर पर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ALSO READ – Brijmohan Agrawal का बयान

हिंदू संगठनों का विरोध

इस मुद्दे पर हिंदूवादी संगठनों ने महासमुंद के पटेवा क्षेत्र में जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे का घेराव किया और कलेक्टर व एसपी को ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

जांच जारी

शिक्षा विभाग का कहना है कि यह एक संवेदनशील मामला है और जांच पूरी होने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Raipur News : कक्षा 4 के प्रश्नपत्र विवाद पर बड़ी कार्रवाई, हेडमास्टर निलंबित, मॉडरेटर सेवा से हटाई गई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *