LIVE UPDATE
छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

शिक्षक ट्रांसफर लिस्ट : स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के तबादले का आदेश किया जारी, इस संभाग में दो शिक्षकों का तबादला

शिक्षक ट्रांसफर लिस्ट :  रायपुर, 26 सितंबर 2024: स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं, जबकि शिक्षकों ने तबादला बैन हटाने की मांग की है। हर कैबिनेट बैठक से पहले इस बैन को हटाने की उम्मीद रहती है, लेकिन यह इंतजार लंबा होता जा रहा है।

हालांकि, बैक डोर से शिक्षकों का तबादला जारी है। समन्वय के साथ अनुमोदन के बाद, सरगुजा संभाग से दो शिक्षकों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। शिक्षिका एलबी सरिता केरकेट्टा का तबादला शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मोहरसोय ओड़गी, सूरजपुर से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पंडरी वाड्रफनगर, बलरामपुर किया गया है। वहीं, रामकिशुन सिंह उईके का तबादला शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पंडरी, बलरामपुर से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कुसमी, जिला बलरामपुर किया गया है।

ALSO READ- Suicide Capsule Machine: ये मशीन है मौत की मशीन ….इस महीने में बैठ के एक महिला ने किया Suicide, पुलिस ने की जांच शुरू

शिक्षक ट्रांसफर लिस्ट : स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के तबादले का आदेश किया जारी, इस संभाग में दो शिक्षकों का तबादला

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles