LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

CG में इन योजनाओं का बंद होना तय: कई योजनाओं में बदलाव करेगी BJP सरकार…

छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार के गठन के बाद अब पूर्ववर्ती भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शुरू की गई लोक कल्याणकारी योजनाओं के नाम बदलने की तैयारी की जा रही है, वहीं कई योजनाएं बंद भी होगी। पूर्व मुख्यमंत्री बघेल की तस्वीरों वाले राशन कार्ड जमा कराए जा रहे हैं। खूबचंद बघेल योजना के अंतर्गत मेडिकल हेल्थ कार्ड में भी नाम के साथ फोटो बदली जाएगी। धनवंतरि योजना व स्वामी आत्मानंद स्कूल में भी नाम में फेरबदल किया जाएगा।

” वहीं दूसरी ओर पूर्ववर्ती भाजपा की रमन सिंह सरकार के समय शुरू की गई योजनाओं पर जमी धूल हटाने में तेजी लाई जा रही है। राज्य के 15 हजार से ज्यादा अटल चौक की मरम्मत और साफ सफाई का काम तेज किया गया है। स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में प्रदेश में अटल चौक बनाया गया था। कई गांव में यह चौक टूट-फूट चुका है, जिसमें फिर से बनाने की तैयारी है।”

भूपेश सरकार की जिन योजनाओं के बंद होने का खतरा हैं। उनमें गो-धन न्याय योजना सबसे पहले नंबर पर हैं। इसके अलावा राजीव गांधी किसान न्याय योजना भी बंद की जाएगी।

कांग्रेस सरकार ने 1 नवंबर 2020 से स्वामी आत्मानंद सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की शुरूआत की थी। प्रदेश में अब तक 726 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी और हिन्दी उत्कृष्ट विद्यालय खोले जा चुके हैं। इनमें 377 अंग्रेजी और 349 हिन्दी माध्यम स्कूल हैं। जानकारी के मुताबिक इनमें चार लाख 21 हजार छात्र अध्ययनरत हैं। पूवर्वती सरकार ने 10 जिलों में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम कालेज क मीडियम कालेज की भी शुरुआत कर दी है।

इन योजनाओं का बंद होना तय

  1. गो-धन न्याय योजना,
  2. नरवा-गरवा-घुरवा-बाड़ी योजना,
  3. राजीव गांधी किसान न्याय योजना,
  4. राजीव युवा मितान क्लब,
  5. धनवंतरि योजना,

” कांग्रेस सरकार की कुछ योजनाओं को बंद करने के बजाय राज्य सरकार इसका नाम बदल सकती है।”

  1. स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल,
  2. बिजली बिल हाफ योजना,
  3. भूमिहीन कृषि मजदूर योजना,
  4. स्वामी आत्मानंद प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना,

CG में इन योजनाओं का बंद होना तय: कई योजनाओं में बदलाव करेगी BJP सरकार…

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles