LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

TS Singhdeo का बड़ा बयान: छत्तीसगढ़ की राजनीति में उबाल! बृजमोहन बोले- शायद हो गई BJP के बड़े नेताओं से उनकी बात …. 35 से 40 सीटें आ जाए बाकी हम सरकार बना लेंगे

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में परिवर्तन यात्रा के साथ ही भाजपा प्रदेश में सरकार बनाने के लिए एड़ी चोटी का दम लगा रही है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने बड़ा बयान दिया है, टीएस सिंह देव का कहना है कि भाजपा के बड़े नेता यह कह रहे हैं कि भाजपा की 35 से 40 सीटें आ जाए बाकी हम सरकार बना लेंगे। यह बयान इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए कम से कम 46 सीटों की आवश्यकता होगी ऐसे में टीएस सिंह देव का बयान किस ओर इशारा कर कर रहा है यह समझ जा सकता है।

ALSO READ- Video: CG AXIS बैंक में दिन दहाड़े 7 करोड़ की डकैती, CCTV वीडियो आया सामने …देखें VIDEO 

यही नहीं टीएस सिंह देव ने यह भी कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है, यही कारण है कि भाजपा के तमाम बड़े नेता प्रदेश में सरकार बनाने की कवायद में जुटे हुए हैं। मगर जिस तरह से उपमुख्यमंत्री ने भाजपा के बड़े नेताओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि 35 से 40 सीट आने पर भी भाजपा के बड़े नेता सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं यह कई ओर इशारा कर रहा है ऐसे में देखना होगा कि टीएस सिंह देव का यह बयान छत्तीसगढ़ की राजनीति में और किस तरह की सर गर्मी पैदा करता है।

ALSO READ- CG छुट्टी BREAKING: छग में अवकाश घोषित, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, देखे आदेश की कॉपी 

​डिप्टी सीएम ts सिंहदेव ​Deputy CM ts Singhdev के बयान पर बृजमोहन अग्रवाल का बयान सामने आया है, उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि शायद Ts सिंहदेव की बात भाजपा के नेताओं से हो गई है। Ts सिंहदेव कांग्रेस से नाराज चल रहे हैं, इसलिए उन्होंने कहा होगा कि 35 से 40 सीट आप लाओ, बाकी मैं देख लूंगा।

ALSO READ- CG में हाईअलर्ट: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पुलिस हाईअलर्ट, बैंक डकैती से मचा हड़कंप…. 

यही नहीं पीएम मोदी के दौरे के दौरान मोदी की तारीफ के मामले में ये चर्चा है कि टीएस सिंह देव ने cwc के समक्ष माफी मांगी है। इस सवाल पर टीएस सिंह देव का कहना है कि cwc की बैठक की बाते सार्वजनिक नहीं होनी है,इसके लिए अध्यक्ष जी ने साफ निर्देश दिए हैं,ऐसे में कौन है जो इस तरह की बातें कह रहा है। टीएस सिंह देव ने माफी मांगने वाली बात से इनकार तो नहीं किया मगर उन्होंने कहा कि जब कोई अधिकृत व्यक्ति अगर कुछ नहीं कह रहा तो बाकी बातें कयास ही कही जा सकती हैं।

ALSO READ- इंटरनेट बंद ब्रेकिंग :- जिले में इंटरनेट बंद का आदेश, राज्य सरकार ने जारी किया निर्देश 

TS Singhdeo का बड़ा बयान: छत्तीसगढ़ की राजनीति में उबाल! बृजमोहन बोले- शायद हो गई BJP के बड़े नेताओं से उनकी बात …. 35 से 40 सीटें आ जाए बाकी हम सरकार बना लेंगे

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles