LIVE UPDATE
मध्य प्रदेशअपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बीच सड़क पर आदिवासी युवक की पिटाई का VIDEO, वीडियो वायरल कर CM और कमिश्नर से की कार्रवाई की मांग

बीच सड़क पर आदिवासी युवक की पिटाई का VIDEO, बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में पाटी थाना क्षेत्र आदिवासी व्यक्ति के साथ गैर आदिवासी युवक मारपीट करता हुआ नजर आ रहा है। मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया।

ALSO READ- 🔴महतारी जरुरी जानकारी:- 👉महतारी वंदन योजना की राशि नहीं आई हैं ? तो जल्दी करें ये काम, तुरंत आ जाएंगे पैसे 

प्रदेश भर में अलग-अलग स्थानों पर आदिवासियों के साथ कई घटनाएं घटित हो चुकी हैं। वहीं एक घटना मंगलवार शाम पाटी नगर में देखने को मिली। यहां पर बस स्टैंड पर संचालित पान दुकान संचालक का एक आदिवासी व्यक्ति के साथ मारपीट करते हुए वीडियो सामने आया है।

वीडियो में एक युवक जो आदिवासी व्यक्ति के साथ मारपीट कर गालीगलौज कर रहा है तो वहीं पीड़ित व्यक्ति की पत्नी उसका बचाव करने लगी तो उसे धक्का दे दिया। जो कि महिला के सम्मान के साथ भी बर्बरता बरती गई।

ALSO READ- BILASPUR MURDER NEWS: पति ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या, बंद कमरे में बिस्तर पर मिली पत्नी की लाश, मचा हड़कंप

जिसका वीडियो वहां पर मौजूद किसी ने बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा। वहीं जयस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर लोकेश मुजाल्दा ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर प्रदेश के मुख्यमंत्री, कमिश्नर को टैग कर उचित कार्रवाई की मांग सोशल मीडिया के माध्यम से की है। साथ ही आदिवासी समाज के कई सामाजिक संगठनों ने घोर निंदा कर सोशल मीडिया के माध्यम से गैर आदिवासी के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

उधर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वीडियो वायरल के संबंध में वीडियो के आधार मारपीट करने वाले युवक व एक अन्य को हिरासत में ले लिया है। वहीं शिकायत के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ- BILASPUR MURDER NEWS: पति ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या, बंद कमरे में बिस्तर पर मिली पत्नी की लाश, मचा हड़कंप

बीच सड़क पर आदिवासी युवक की पिटाई का VIDEO, वीडियो वायरल कर CM और कमिश्नर से की कार्रवाई की मांग

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles