ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Weather Update : रायपुर समेत प्रदेश के इन जिलों में छाए बादल, तेज आंधी तूफ़ान के साथ हो सकती है बारिश

Weather Update : रायपुर : CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मई महीने की शुरुआत से ही लोगों को भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है।

मौसम विभाग ने भी तीन दिनों तक प्रदेश में लू जैसी स्थिति बने रहने का अलर्ट जारी किया था, लेकिन सोमवार सुबह लोगों के लिए थोड़ी राहत लेकर आई है। ऐसा इसलिए क्योंकि राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अन्य कई जिलों में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं।

इन जिलों में होगी बारिश

CG Weather Update : बता दें कि, राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में आज मौसम एक बार फिर करवट ले सकता। रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, सूरजपुर, सरगुजा, अंबिकापुर, कोरबा, भाटापारा, धमतरी और महासमुंद समेत कई जिलों में आज तेज आंधी-तूफ़ान के साथ बारिश हो सकती है। तेज आंधी के साथ बारिश होने से तापमान में कमी आने की संभावना है। अगर बारिश होती है तो लोगों को भीषण गर्मी से भी राहत मिलेगी।

Weather Update : रायपुर समेत प्रदेश के इन जिलों में छाए बादल, तेज आंधी तूफ़ान के साथ हो सकती है बारिश

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles