Winter Vacation 2025: दिवाली के बाद स्कूल खुले, अब शीतकालीन अवकाश की तैयारी—किस शहर में कब से मिलेंगी छुट्टियाँ

नई दिल्ली: दिवाली की छुट्टियाँ समाप्त होने के बाद देशभर के स्कूल-कॉलेज एक बार फिर खुल चुके हैं और बच्चे नियमित कक्षाओं में लौट आए हैं। कई स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षाएँ भी शुरू हो चुकी हैं। बोर्ड परीक्षाओं से पहले तेजी से कोर्स पूरा करवाने और रिवीज़न कराने की प्रक्रिया जारी है। इसी बीच छात्रों और अभिभावकों के लिए शीतकालीन अवकाश को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है।
केंद्रीय विद्यालय संगठन ने जारी किया Winter Vacation 2025 का नोटिफिकेशन
मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय विद्यालय समिति (KVS) ने देशभर के केवी स्कूलों के लिए शीतकालीन अवकाश 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
किस शहर में कितने दिन की छुट्टी?
20 दिन का शीतकालीन अवकाश (Moderate Winter Zone)
निम्न शहरों में केवी स्कूलों में लगभग 20 दिनों की छुट्टी रहेगी—
आगरा, जबलपुर, चंडीगढ़, देहरादून, दिल्ली, गुरुग्राम, जम्मू, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, गुवाहाटी, सिल्चर, तिनसुकिया और वाराणसी।
10 दिन का शीतकालीन अवकाश (Warm Zone)
इन शहरों में छात्रों को 10 दिन की छुट्टी मिलेगी—
जयपुर, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई (के.वि. माहे को छोड़कर), हैदराबाद, मुंबई, रायपुर, भुवनेश्वर और भोपाल।
PDF LINK
https://drive.google.com/file/d/1hM69k4MqNMSt-Y-j0P7Dm0NmpnnOBgYy/view?usp=drivesdk
40–50 दिन का शीतकालीन अवकाश (Extreme Cold Zone)
अत्यधिक ठंड वाले क्षेत्रों—
लद्दाख, देहरादून व आसपास के हाई-अल्टीट्यूड स्कूलों
में 40 से 50 दिन का शीतकालीन अवकाश तय किया गया है।

यहाँ छुट्टियाँ 4 दिसंबर से शुरू होकर 22 दिसंबर तक चलेंगी। अत्यधिक ठंड के कारण यह अवधि अन्य क्षेत्रों की तुलना में कहीं अधिक है।



















