LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

शिवनाथ नदी के पूल से कूद कर युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी एसडीआरएफ और पुलिस

दुर्ग / शिवनाथ नदी में एक भयानक दुर्घटना हुई है। जहाँ पहली बार किसी ने बड़े पुल से छलांग लगाई है शिवनाथ नदी पर 50 फिट ऊंचे ब्रिज से एक युवा ने कूदकर आत्महत्या कर ली। कूदने की आवाज से एक मछुआरा भाग निकला। बाद में उसने पुलगांव पुलिस और एसडीआरएफ को सूचना दी।

मछुआरे ने पुलिस को बताया कि एक युवक ब्रिज से नदी में कूद गया है। SDRF टीम को सूचना मिलते ही वहां भेजा गया। सुबह पांच बजे से टीम रेश्क्यू ऑपरेशन चलाती है। युवक का लगभग छह घंटे के रेश्क्यू में कहीं पता नहीं चला है। युवक ने लगभग पांच सौ फिट ऊंचे ब्रिज से छलांग लगाई है। इसलिए युवा किस किनारे की तरफ बहा है पता नहीं चल रहा है। टीम को पूरे नदी क्षेत्र को खोजना होगा।

CG 07 BX 0214 नामक स्कूटी वह ब्रिज के ऊपर खड़ी मिली। पुलिस ने युवक को गाड़ी के नंबर से पता लगाया। खुदकुशी करने वाले व्यक्ति की पहचान केलाबाड़ी निवासी राकेश ठाकुर, पिता राजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही आस-पास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उनका बुरा हाल है। पुलिस लोगों की भीड़ को मौके से हटाने का प्रयास कर रही है।

शिवनाथ नदी के पूल से कूद कर युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी एसडीआरएफ और पुलिस

Related Articles