LIVE UPDATE
अपराधछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़

Raipur News: शिक्षा मंत्री के तीखे तेवर – बैठक में एक DEO निलंबित, दूसरे को नोटिस जारी, मचा हड़कंप

Raipur News : रायपुर, 18 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आज मंत्रालय, महानदी भवन में हुई समीक्षा बैठक में कड़ा रुख दिखाया। मंत्री ने जहां एक ओर रामानुजगंज-बलरामपुर के प्रभारी DEO डी.एन. मिश्रा को शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया, वहीं मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के DEO आर.पी. मिरे को शो कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

👉 यह पहली बार है जब शिक्षा मंत्री ने बैठक के दौरान ही इतने कड़े कदम उठाए।
👉 मंत्री यादव ने कहा – “लापरवाही और उदासीनता बर्दाश्त नहीं होगी।”

ALSO READ- UP Me Laga Pashu Lockdown: 7 जिलों में लगा लॉकडाउन, 11 जिलों में निगरानी शुरु, अधिकारियों की भी हुई तैनाती…आवागमन पर पूरी तरह से रोक…

बैठक में शिक्षा सुधारों पर फोकस

  • राज्यभर में Model Schools स्थापित करने का निर्णय।

  • DAV, Ignite और PM Shri Schools को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा।

  • भवन विहीन और मरम्मत की जरूरत वाले स्कूलों पर तुरंत कार्रवाई होगी।

  • नए शिक्षा सत्र में Free Textbooks, Uniform और Cycles समय पर विद्यार्थियों तक पहुँचाने के निर्देश।

  • डिस्मेंटल योग्य भवनों और शौचालय मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Breaking Point

📌 एक DEO निलंबित
📌 एक DEO पर Show-Cause Notice
📌 Model Schools का ब्लूप्रिंट 10 दिन में तैयार

ALSO READ- शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाले में बड़ा खुलासा! 170 से ज्यादा पदों पर हुई फर्जी नियुक्तियां,183 लोगों पर चल रही कार्रवाई, फर्जी भर्तियों की जांच में तीन गिरफ्तार

Raipur News: शिक्षा मंत्री के तीखे तेवर – बैठक में एक DEO निलंबित, दूसरे को नोटिस जारी, मचा हड़कंप

Related Articles