LIVE UPDATE
छत्तीसगढराजनीति

Ramgopal Agrawal Congress: 3 साल से लापता है CG कांग्रेस के ये दिग्गज नेता…. शराब और नान घोटाले का मुख्य आरोपी, कांग्रेस संगठन में कोषाध्यक्ष की कुर्सी खाली

Ramgopal Agrawal Congress : रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस शासनकाल के दौरान हुए शराब और नान घोटाले की जांच में तेजी आई है। ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है, लेकिन इन दोनों मामलों के मुख्य आरोपी और कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रहे रामगोपाल अग्रवाल पिछले तीन साल से फरार हैं।

कांग्रेस का सबसे ताकतवर कोषाध्यक्ष

रामगोपाल अग्रवाल लंबे समय तक कांग्रेस संगठन में कोषाध्यक्ष पद पर बने रहे। वर्ष 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने और भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी ताकत और बढ़ गई। कोषाध्यक्ष रहते हुए उन्हें नागरिक आपूर्ति निगम (नान) का अध्यक्ष भी बनाया गया।

ईडी की जांच में सामने आया है कि उनके कार्यकाल में कस्टम मिलिंग की प्रोत्साहन राशि 40 से बढ़ाकर 120 रुपये प्रति क्विंटल की गई, जिसके एवज में कमीशन लिया गया। यही नहीं, शराब घोटाले का पैसा भी कोषाध्यक्ष होने के कारण उन्हीं तक पहुंचा।

ALSO READ- Balod Accident News: बालोद में भीषण सड़क हादसा, CRPF जवानों से भरी बस पलटी…CRPF जवानों समेत 20 से ज्यादा लोग घायल

3 साल से लापता, कांग्रेस बिना कोषाध्यक्ष

ईडी की गिरफ्तारी से बचने के लिए रामगोपाल अग्रवाल तीन साल से लापता हैं। इस बीच कांग्रेस संगठन बिना कोषाध्यक्ष के ही काम चला रहा है। पार्टी से जुड़े आर्थिक अधिकार और दस्तावेज़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू के पास हैं।

लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि आखिर नए कोषाध्यक्ष की नियुक्ति क्यों नहीं की गई

विपक्ष का हमला

कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने आरोप लगाया कि –
“रामगोपाल को कांग्रेस वालों ने अंडरग्राउंड कर रखा है। उनके पास सारे राज़ हैं। अगर बाहर आएंगे तो कई नेताओं का भंडाफोड़ होगा। आज तकनीक के दौर में अंडरग्राउंड भी ज्यादा दिन तक छुप नहीं सकते। चोर-चोर मौसेरे भाई मिलकर जनता का पैसा खा गए।”

अब क्या होगा?

यह पहली बार है जब किसी प्रदेश कांग्रेस कमेटी की आर्थिक गतिविधियां बिना कोषाध्यक्ष के चल रही हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भूपेश बघेल के करीबी होने के चलते अग्रवाल के स्थान पर किसी नए कोषाध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हो पा रही।

अब सबकी नजरें इस पर टिकी हैं कि जब रामगोपाल अग्रवाल पकड़े जाएंगे, तो कौन-कौन से राज़ सामने आएंगे और किन-किन नेताओं की मुश्किलें बढ़ेंगी।

ALSO READ- चौंकाने वाला मामला:18 महीने पहले मृत व्यक्ति पर गिरफ्तार वारंट जारी…पुलिस पहुंची घर तो पढ़िये फिर क्या हुआ…

Ramgopal Agrawal kha hai
Ramgopal Agrawal kha hai

Ramgopal Agrawal Congress: 3 साल से लापता है CG कांग्रेस के ये दिग्गज नेता…. शराब और नान घोटाले का मुख्य आरोपी, कांग्रेस संगठन में कोषाध्यक्ष की कुर्सी खाली

Related Articles