LIVE UPDATE
अपराधछत्तीसगढ

CG Patwari Arrested: रिश्वतखोर पटवारी गिरफ्तार — किसान से ₹1.80 लाख लेते एसीबी ने पकड़ा, ऑपरेटर भी चढ़ा हत्थे, मचा हड़कंप

CG Patwari Arrested Raipur/Janjgir-Champa News: छत्तीसगढ़ में एसीबी की टीम ने एक बार फिर भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई की है। जांजगीर-चांपा जिले के एसडीएम कार्यालय चांपा के भू-अर्जन शाखा में पदस्थ अमीन पटवारी और उसके ऑपरेटर को ₹1.80 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई एसीबी बिलासपुर इकाई द्वारा की गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। CG Patwari Arrested

ALSO READ- Bilaspur Golikand: मस्तूरी गोलीकांड में बड़ा खुलासा, कांग्रेस नेता ने ही चलवाई थी गोली, सात आरोपी हथियारों के साथ गिरफ्तार…

किसान से मांगी गई ₹1.80 लाख की घूस

जानकारी के अनुसार, ग्राम रायपुरा, जिला सक्ती निवासी किसान बुधराम धीवर ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी और उसकी बहन की जमीन ग्राम कोसमंदा, जिला जांजगीर में नेशनल हाइवे निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई थी। इस जमीन के बदले में उन्हें ₹35,64,099 मुआवजा राशि के रूप में अगस्त 2025 में एसडीएम कार्यालय चांपा से भुगतान किया गया था।

भुगतान के बाद भू-अर्जन शाखा के अमीन पटवारी बिहारी सिंह और ऑपरेटर राजकुमार देवांगन ने किसान से कहा कि “राशि निकलवाने में मदद की गई है” इसलिए उन्हें ₹1.80 लाख देने होंगे।

किसान ने रिश्वत देने से इंकार करते हुए इसकी शिकायत एसीबी को कर दी।

ALSO READ- Maharaja Agrasen raipur news: FIR दर्ज … जल्द ही कार्रवाई : अमित बघेल की धमकी: फांसी चढ़ा दें या गर्दन काट दें, माफी मांगने से किया इनकार, विवाद बढ़ा

रंगे हाथ धर दबोचे गए आरोपी

एसीबी टीम ने शिकायत की पुष्टि कर ट्रैप की योजना बनाई। सोमवार को किसान को ₹1.80 लाख की रिश्वती रकम लेकर भेजा गया।
जैसे ही अमीन पटवारी बिहारी सिंह ने पैसे अपने हाथ में लिए, एसीबी टीम ने तत्काल दबिश देकर दोनों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

एसीबी ने मौके से ₹1.80 लाख की नकदी जब्त की और आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया।

ALSO READ- PM Modi in Rajya Utsav 2025: PM मोदी के सिक्योरिटी की कमान ADG दीपांशु काबरा को.. 70 SPG कमांडो ने संभाला मोर्चा, 100 IPS से ज्यादा रैंक के अधिकारी और 2000 से ज्यादा जवानों की भी तैनाती

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 और 12 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
अचानक हुई इस कार्रवाई से एसडीएम कार्यालय चांपा में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

एसीबी सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे की कार्रवाई के लिए सबूत जुटाए जा रहे हैं।

एसीबी की लगातार कार्रवाई

बताया गया कि एसीबी बिलासपुर इकाई ने पिछले डेढ़ साल में यह 36वीं ट्रैप कार्रवाई की है।
एसीबी के अधिकारियों ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
जनहित से जुड़े मामलों में रिश्वतखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ALSO READ- Raipur News: शादीशुदा महिला के साथ कथावाचक आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, पति ने की पिटाई — चोटी तक काटी, वायरल हो रहा

मुख्य आरोपी

  • बिहारी सिंह – अमीन पटवारी, भू-अर्जन शाखा, एसडीएम कार्यालय चांपा
  • राजकुमार देवांगन – ऑपरेटर, भू-अर्जन शाखा

CG Patwari Arrested : रिश्वतखोर पटवारी गिरफ्तार — किसान से ₹1.80 लाख लेते एसीबी ने पकड़ा, ऑपरेटर भी चढ़ा हत्थे, मचा हड़कंप

Related Articles