Govt Employees Dismissed : सक्ती (छत्तीसगढ़) : प्रदेश में धान खरीदी की शुरुआत से ठीक पहले जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए सहकारी समिति के 7 कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। इन कर्मचारियों पर धान खरीदी प्रक्रिया में बाधा डालने और अनुशासनहीनता के गंभीर आरोप लगे थे।
सरकार ने लागू किया ESMA, गृह विभाग ने आदेश जारी
धान खरीदी अवधि में संभावित अव्यवस्था को देखते हुए राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में ESMA लागू कर दिया है। गृह विभाग की अधिसूचना में कहा गया है कि:
- खरीदी अवधि में किसी भी तरह की हड़ताल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा
- काम से इंकार करने वाले कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी
- खरीदी प्रक्रिया हर हाल में निर्बाध रूप से जारी रहेगी
25 लाख से ज्यादा किसानों से धान खरीदेगी सरकार
15 नवंबर से सरकार प्रदेश के 25 लाख+ किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू कर रही है। हालांकि तुंहर टोकन ऐप फेल होने और टोकन वितरण बाधित होने से किसानों में चिंता बढ़ी है।
ALSO READ- 25 साल की Maithili Thakur ने रचा इतिहास, बनीं बिहार की सबसे कम उम्र की विधायक
सीएम विष्णु देव साय का ट्वीट
सीएम ने धान खरीदी के शुभारंभ पर ट्वीट कर कहा—
“यह किसानों के विश्वास और मेहनत का उत्सव है। पारदर्शी, व्यवस्थित और समयबद्ध खरीदी हमारी प्राथमिकता है। तकनीक आधारित ‘तुँहर टोकन ऐप’, GPS ट्रांसपोर्ट और कंट्रोल सिस्टम से खरीदी सुचारू होगी।”
Govt Employees Dismissed: धान खरीदी से पहले बड़ा एक्शन, सहकारी समिति के 7 कर्मचारी बर्खास्त


