LIVE UPDATE
अपराधछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़

Raipur Rave Parties: अब नशे का अड्डा बना फार्महाउस, पूल से लेकर न्यूड पार्टी तक.. रायपुर में खूब फल-फूल रही ये 5 सीक्रेट पार्टियां! नए साल से पहले जाम और नशे की खुमारी

Raipur Rave Parties : नए साल से पहले जाम और नशे की खुमारी, फार्म हाउस पर रेव पार्टी में 21 युवक-युवतियां गिरफ्तार

Raipur Rave Parties रायपुर। नए साल के जश्न से पहले ही राजधानी रायपुर में नशे और हाई-प्रोफाइल पार्टियों का अंधेरा सच सामने आने लगा है। विधानसभा थाना पुलिस ने देर रात एक फार्म हाउस में दबिश देकर 21 युवक-युवतियों को रेव पार्टी करते हुए गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद रायपुर की रातों में पिछले करीब 10 साल से चल रहे रेव और हाई-प्रोफाइल पार्टी नेटवर्क को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। Raipur Rave Parties

ALSO READ- Raipur News: फार्म हाउस में पुलिस का छापा….21 युवक-युवतियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार ….रायपुर में नए साल से पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

रायपुर की रातों का छुपा सच Raipur Rave Parties

छत्तीसगढ़ की राजधानी को जहां सांस्कृतिक और शांत शहर माना जाता है, वहीं बीते एक दशक में फार्म हाउस, क्लब, बार और होटलों के भीतर एक समानांतर नाइट कल्चर पनपता रहा है। सूत्रों के मुताबिक, रायपुर में ऐसी कम से कम 5 तरह की पार्टियां संचालित हो रही हैं, जिनसे शहर की 90–95 फीसदी आबादी अनजान रही है। इनमें कॉलेज स्टूडेंट्स, हाई-फाई यंगस्टर्स और सोशल मीडिया से चुने गए युवाओं को टारगेट बनाया जाता है।

ALSO READ- रायपुर के बूढ़ा तालाब के पास बड़ी कार्रवाई, MDMA, पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ आरोपी राहुल ठाकुर गिरफ्तार

पूल पार्टी से होती है एंट्री

इस नेटवर्क की शुरुआत अक्सर पूल पार्टी और रेन डांस से होती है। फार्म हाउस या वाटर पार्क में तेज म्यूजिक, शराब और सीमित अश्लीलता के साथ पार्टियां आयोजित की जाती हैं। एंट्री फीस 500 रुपये से शुरू होकर ड्रिंक-डिनर फ्री पैकेज में 3,000 रुपये तक पहुंच जाती है। यही वह पहला पड़ाव माना जाता है, जहां से युवाओं को आगे की पार्टियों की ओर धीरे-धीरे बढ़ाया जाता है।

सैटरडे नाइट पार्टी और क्लबों का खेल

इसके बाद सैटरडे नाइट पार्टियों का दौर आता है। क्लब और पब में स्टैग एंट्री 3 से 7 हजार रुपये तक रखी जाती है, जबकि कपल एंट्री सस्ती होती है। आरोप हैं कि कई जगहों पर पार्टी गर्ल्स को हायर कर युवाओं को ज्यादा शराब पीने के लिए उकसाया जाता है, जिससे बिल बढ़ाया जा सके।

ALSO READ- 40 Minute Ka Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल ‘40 मिनट के वीडियो’ का दावा, साइबर एक्सपर्ट्स ने बताया फर्जी

रेव पार्टी: नशे की खामोश दुनिया

सबसे खतरनाक मानी जाती हैं रेव पार्टियां, जो शहर से बाहर फार्म हाउस या होटल सुइट्स में आधी रात के बाद शुरू होती हैं। यहां शराब के साथ-साथ MDMA, चरस, गांजा और हेरोइन जैसे नशे आसानी से उपलब्ध होने की बात सामने आती है। इन पार्टियों में एंट्री टिकट नहीं, बल्कि ड्रग्स खरीदना ही पास माना जाता है।

ऑफ्टर पार्टी और ब्लैकमेलिंग का खतरा

रेव पार्टी के बाद ऑफ्टर पार्टी का सिलसिला शुरू होता है, जहां निजी कमरों में सौदे तय होने और शोषण तक के आरोप सामने आते हैं। जानकारों का कहना है कि कई मामलों में युवाओं को लत, वीडियो रिकॉर्डिंग और ब्लैकमेलिंग के जाल में फंसा दिया जाता है।

ALSO READ- Payal Gaming MMS Viral Video: 1 मिनट 20 सेकंड के कथित वीडियो का दावा, सोशल मीडिया पर लिंक मांगने की मची होड़

बाहर से जुड़ा नेटवर्क, सोशल मीडिया से भर्ती

इन पार्टियों का संचालन केवल स्थानीय स्तर पर नहीं होता। सूत्र बताते हैं कि इसके पीछे दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु से जुड़े इवेंट और पार्टी नेटवर्क सक्रिय हैं। इनके स्थानीय एजेंट सोशल मीडिया के जरिए युवाओं की लाइफस्टाइल और आर्थिक स्थिति देखकर उन्हें इन्वाइट करते हैं।

सवाल जश्न का नहीं, भविष्य का है

पार्टी और मनोरंजन गलत नहीं, लेकिन नशे, अपराध और शोषण से जुड़ा यह अंधेरा नेटवर्क युवाओं और समाज के भविष्य के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है। विधानसभा थाना की कार्रवाई के बाद अब सवाल उठ रहा है कि क्या इन पार्टियों पर लगातार निगरानी होगी या फिर यह नेटवर्क फिर किसी नई जगह सक्रिय हो जाएगा।

ALSO READ- 19 minute viral video : 19 मिनट के MMS विवाद के बाद ‘Fa9la’ ट्रेंड पर दिखा नया अंदाज, वीडियो ने बटोरी सुर्खियां

Raipur Rave Parties: अब नशे का अड्डा बना फार्महाउस, पूल से लेकर न्यूड पार्टी तक.. रायपुर में खूब फल-फूल रही ये 5 सीक्रेट पार्टियां! नए साल से पहले जाम और नशे की खुमारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *