LIVE UPDATE
छत्तीसगढअपराधराज्य

SEX RACKET: रायपुर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था SEX रैकेट, ढाई साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा मास्टरमाइंड

SEX RACKET

Raipur Sex Racket News : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का एक बार फिर बड़ा खुलासा हुआ है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सामने आए इस मामले में पुलिस ने ढाई साल से फरार चल रहे रैकेट के मास्टरमाइंड और स्पा संचालक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

ढाई साल से फरार आरोपी आखिरकार गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान पिंटू जायसवाल के रूप में हुई है, जो मुंगेली जिले का निवासी है। वह ‘द माइंड वेलनेस स्पा सेंटर’ का संचालक था और पूरे अवैध धंधे का संचालन कर रहा था। मामले के खुलासे के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था, जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

sex racket at raipur
sex racket at raipur

24 जून 2023 को हुआ था बड़ा खुलासा

बताया जा रहा है कि 24 जून 2023 को सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शंकर नगर इलाके में स्थित एक स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना के आधार पर एंटी क्राइम और साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने छापेमारी की थी।

मैनेजर और सहायक मैनेजर पहले हो चुके थे गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर की मैनेजर आशियाना यादव (थर्ड जेंडर) और सहायक मैनेजर राकेश महानंद को मौके से गिरफ्तार किया था। दोनों के पास से मोबाइल फोन जब्त किए गए थे, जिनमें आपत्तिजनक जानकारियां मिलने की बात सामने आई थी।

लगातार बदल रहा था ठिकाना

मुख्य आरोपी पिंटू जायसवाल घटना के बाद से लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। रायपुर और मुंगेली पुलिस की संयुक्त टीम लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। आखिरकार पुलिस को उसके बारे में ठोस सूचना मिली, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया।

आगे की जांच जारी

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस रैकेट में और कौन-कौन शामिल था। पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क की जड़ें अन्य जिलों तक भी फैली हो सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *