https://fifa234.football/ https://www.johnhallconstr.com/ https://petsmags.com/ https://oxy-gencombustion.com/ https://fuyudrumz.com/ https://paito234.com/ https://toranokoshien.com/
CG Tourism Booking Fraud: सावधान - छत्तीसगढ़ घूमने का बना रहे हैं प्लान? फर्जी वेबसाइट से रहें सावधान, पर्यटन बोर्ड ने जारी की चेतावनी - The Bharat Express
अपराधछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

CG Tourism Booking Fraud: सावधान – छत्तीसगढ़ घूमने का बना रहे हैं प्लान? फर्जी वेबसाइट से रहें सावधान, पर्यटन बोर्ड ने जारी की चेतावनी

CG Tourism Alert: छत्तीसगढ़ घूमने का बना रहे हैं प्लान? एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, पर्यटन बोर्ड ने दी चेतावनी

CG Tourism Booking Fraud : रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों की सैर का प्लान बना रहे पर्यटकों के लिए जरूरी खबर है। छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने फर्जी बुकिंग वेबसाइटों और अनधिकृत माध्यमों को लेकर पर्यटकों को सतर्क किया है। बोर्ड के सामने ऐसी वेबसाइटों और माध्यमों की शिकायतें सामने आई हैं, जो छत्तीसगढ़ पर्यटन के नाम पर पर्यटन आवास, कमरे और अन्य सुविधाओं की बुकिंग उपलब्ध कराने का दावा कर रहे हैं।

इन माध्यमों के जरिए पर्यटकों से ऑनलाइन भुगतान कराकर साइबर ठगी किए जाने की आशंका जताई गई है। ऐसे में पर्यटन बोर्ड ने लोगों से अपील की है कि किसी भी बुकिंग या भुगतान से पहले वेबसाइट और बुकिंग प्रक्रिया की प्रामाणिकता जरूर जांच लें।

सिर्फ इस वेबसाइट से करें छत्तीसगढ़ पर्यटन की बुकिंग

पर्यटन बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि पर्यटक पर्यटन स्थलों, आवासीय सुविधाओं और अन्य पर्यटन सेवाओं की बुकिंग के लिए केवल छत्तीसगढ़ पर्यटन की आधिकारिक वेबसाइट का इस्तेमाल करें।

आधिकारिक वेबसाइट:
tourism.cgstate.gov.in

किसी अन्य वेबसाइट, अनजान बुकिंग लिंक, संदिग्ध मोबाइल नंबर, विज्ञापन या सोशल मीडिया पेज के जरिए बुकिंग करने से बचने की सलाह दी गई है।

पर्यटन बोर्ड के नाम और फोटो का हो सकता है दुरुपयोग

बोर्ड के मुताबिक साइबर ठगी करने वाले लोग छत्तीसगढ़ पर्यटन के नाम, लोगो, पर्यटन स्थलों की तस्वीरों और प्रचार सामग्री का इस्तेमाल कर फर्जी वेबसाइट या सोशल मीडिया अकाउंट तैयार कर सकते हैं।

इसके बाद पर्यटकों को आकर्षक कीमतों पर होटल या पर्यटन आवास उपलब्ध कराने, टूर पैकेज देने अथवा तत्काल बुकिंग कराने का झांसा देकर ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा जा सकता है।

ऐसे मामलों में पर्यटकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

सस्ते पैकेज के लालच में न करें जल्दबाजी

पर्यटन बोर्ड ने लोगों को खास तौर पर उन ऑफर्स से सावधान रहने को कहा है, जिनमें सामान्य कीमत की तुलना में बहुत कम दर पर कमरे या पर्यटन पैकेज देने का दावा किया जाए।

यदि कोई व्यक्ति या वेबसाइट तत्काल भुगतान का दबाव बनाए, निजी बैंक खाते में पैसे भेजने को कहे या अनजान मोबाइल नंबर/पेमेंट माध्यम पर राशि जमा कराने के लिए कहे, तो पहले उसकी प्रामाणिकता की पुष्टि करें।

इन बातों का रखें ध्यान

  • बुकिंग के लिए केवल अधिकृत वेबसाइट का इस्तेमाल करें।
  • अनजान वेबसाइट या लिंक पर पेमेंट न करें।
  • किसी व्यक्ति के निजी बैंक खाते में राशि न भेजें।
  • संदिग्ध मोबाइल नंबर से आने वाले बुकिंग ऑफर से सावधान रहें।
  • सोशल मीडिया पर दिखने वाले आकर्षक पर्यटन ऑफर की पुष्टि जरूर करें।
  • कम कीमत और तत्काल भुगतान के दबाव में आकर बुकिंग न करें।

अधिकृत सूचना केंद्रों से भी ले सकते हैं जानकारी

पर्यटक छत्तीसगढ़ पर्यटन की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के गढ़ कलेवा, रायपुर स्थित सूचना केंद्र और प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित अधिकृत सूचना केंद्रों से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इन केंद्रों के माध्यम से पर्यटकों को पर्यटन स्थलों की जानकारी के साथ उपलब्धता के अनुसार पर्यटन आवासों की बुकिंग में भी सहायता मिल सकती है।

संदेह होने पर पहले हेल्पलाइन पर करें पुष्टि

अगर किसी वेबसाइट, बुकिंग लिंक, मोबाइल नंबर या सोशल मीडिया पेज की प्रामाणिकता को लेकर संदेह है तो पैसे भेजने से पहले छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड की हेल्पलाइन से जानकारी प्राप्त करें।

📞 छत्तीसगढ़ पर्यटन हेल्पलाइन

+91-7714224600
18001026415

पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों से अपील की है कि यात्रा की योजना बनाते समय केवल अधिकृत और विश्वसनीय स्रोतों से ही जानकारी लें। थोड़ी सी सावधानी बरतकर फर्जी बुकिंग और ऑनलाइन ठगी से बचा जा सकता है।

Sanskar Singhaniya

Sanskar Singhaniya is the Founder & Editor-in-Chief of The Bharat Express, with 7 years of experience in journalism and digital media. He primarily covers Chhattisgarh, focusing on politics, governance, administration, crime, public-interest issues, and regional developments. His work emphasizes factual, timely, and reader-focused journalism, with expertise in digital publishing, breaking news, and audience engagement. Through The Bharat Express, Sanskar aims to deliver credible and easy-to-understand news that keeps readers informed about important developments across Chhattisgarh and India.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOMEVIDEOWP