LIVE UPDATE
छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

BUS Accident: शादी से लौट रही बस पलटी, 7 की मौत, 80+ घायल, ब्रेक फेल बना हादसे की वजह

BUS Accident

BUS Accident लातेहार/रायपुर। झारखंड के लातेहार जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसा बंग्लादारा घाटी में शादी समारोह से लौट रहे मेहमानों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 5 महिलाएं शामिल हैं, जबकि 80 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। BUS Accident

ALSO READ- Raipur Rape Update: रायपुर में 8 साल की बच्ची का RAPE …..आरोपी के दुकान–घर पर चलेगा बुलडोजर, निगम का नोटिस, महापौर मीनल चौबे खुद पहुँचीं मौके पर

छत्तीसगढ़ से झारखंड जा रही थी बस

पुलिस के अनुसार, यह बस छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से लातेहार के महुआडांड़ एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। घाटी इलाके में अचानक बस पलटने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

इलाज के दौरान बढ़ा मौत का आंकड़ा

लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया कि हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 2 घायलों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में अधिकांश महिलाएं हैं।

ALSO READ- Gariaband Obscene Dance Video: गरियाबंद में अश्लील डांस विवाद: BJP नेता का वीडियो सामने आने के बाद सियासत गरम, SDM सस्पेंड, 14 आरोपी गिरफ्तार 

घायलों का इलाज जारी, कई रांची रेफर

एसडीएम विपिन कुमार दुबे के मुताबिक—

  • 60 घायलों को महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया
  • 20 से अधिक को निजी अस्पताल भेजा गया
  • 32 गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया

ALSO READ– 4 साल की मासूम की मौत….सेप्टिक टैंक साफ करवाने खुदवाया गया था गड्ढा, गड्ढे में गिरने से गई जान

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है—

  • रेशंती देवी (35)
  • प्रेमा देवी (37)
  • सीता देवी (45)
  • सोनामती देवी (55)
  • सुखना भुइयां (40)
  • विजय भुइयां
  • एक महिला की पहचान जारी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लातेहार डीसी को निर्देश दिए कि घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए।

ड्राइवर का दावा – ब्रेक फेल होने से हादसा

बस चालक विकास पाठक ने बताया कि बस में करीब 90 यात्री सवार थे। अचानक ब्रेक फेल हो गए। हैंडब्रेक और इंजन बंद करने की कोशिश के बावजूद बस पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका और वह पलट गई।

 

BUS Accident: शादी से लौट रही बस पलटी, 7 की मौत, 80+ घायल, ब्रेक फेल बना हादसे की वजह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *