CG Police Transfer: पुलिस में बड़ा फेरबदल, ASP–DSP स्तर पर बड़ा फेरबदल, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश
CG Police Transfer: Major reshuffle in police, major reshuffle at ASP-DSP level, Home Ministry issued order

CG Police Transfer रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए ASP और DSP स्तर के अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत रायपुर ग्रामीण जिला में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे जिले की कानून-व्यवस्था और क्राइम कंट्रोल को और मजबूत करने की तैयारी की जा रही है।
जारी आदेश के अनुसार, अभिषेक कुमार झा को रायपुर ग्रामीण का नया अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) नियुक्त किया गया है। वहीं, संदीप मित्तल को ASP रायपुर ग्रामीण (क्राइम) की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ALSO READ- Bijapur IED Blast: गणतंत्र दिवस से पहले IED ब्लास्ट, IED ब्लास्ट में DRG के 3 जवान घायल
DSP स्तर पर भी तबादले
पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल के तहत कई DSP स्तर के अधिकारियों की भी नई पदस्थापना की गई है—
- वीरेंद्र चतुर्वेदी को SDOP विधानसभा के पद से हटाकर DSP रायपुर ग्रामीण (SP कार्यालय) पदस्थ किया गया है।
- लंबोदर पटेल, जो अब तक CSP माना के पद पर कार्यरत थे, उन्हें DSP रायपुर ग्रामीण (SP कार्यालय) भेजा गया है।
- तुलसीराम लेकाम को CSP नया रायपुर से स्थानांतरित कर DSP रायपुर ग्रामीण (SP कार्यालय) में नई जिम्मेदारी दी गई है।
ALSO READ- Sex Racket: चाय की दुकान बनी अय्याशी का अड्डा, युवक को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा ….इस हल…
प्रशासनिक नजरिए से अहम बदलाव
माना जा रहा है कि यह फेरबदल रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ती प्रशासनिक जरूरतों, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए किया गया है। नए अधिकारियों की तैनाती से पुलिसिंग व्यवस्था में गति और प्रभावशीलता आने की उम्मीद है।
देखें पूरी सूची —

CG Police Transfer: पुलिस में बड़ा फेरबदल, ASP–DSP स्तर पर बड़ा फेरबदल, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश



















