LIVE UPDATE
अपराधछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़

Bijapur IED Blast: गणतंत्र दिवस से पहले IED ब्लास्ट, IED ब्लास्ट में DRG के 3 जवान घायल

कर्रेगुट्टा पहाड़ी में सर्च ऑपरेशन के दौरान विस्फोट, सभी जवान खतरे से बाहर

बीजापुर। गणतंत्र दिवस से ठीक पहले छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़–तेलंगाना सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ी में नक्सल विरोधी सर्च ऑपरेशन के दौरान IED विस्फोट हो गया। इस धमाके में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के तीन जवान घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद घायल जवानों को प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें रायपुर रेफर किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, तीनों जवान खतरे से बाहर हैं

ALSO READ- RAIPUR BREAKING : हिस्ट्रीशीटर रोहित सिंह तोमर ने किया सरेंडर

सर्च ऑपरेशन के दौरान हुआ धमाका

प्राप्त जानकारी के अनुसार, DRG की टीम नक्सल विरोधी अभियान के तहत कर्रेगुट्टा पहाड़ी क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान जवानों की मूवमेंट के समय पहले से बिछाए गए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) में धमाका हो गया। विस्फोट में तीन जवान घायल हो गए।

IED ब्लास्ट की सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। कर्रेगुट्टा पहाड़ी क्षेत्र को लंबे समय से नक्सली गतिविधियों के लिए संवेदनशील माना जाता है।

ALSO READ- mohit sahu controversy: Chhollywood actor Mohit Sahu ने गर्लफ्रेंड को बेरहमी से पीटा, उज्जैन में शादी, रायपुर आने के बाद मुकरने का आरोप….Video Viral…

47 गांवों में पहली बार मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में दशकों तक चले नक्सल हिंसा के अंधकार के बाद अब शांति, विश्वास और लोकतंत्र की वापसी साफ नजर आने लगी है। बीजापुर, नारायणपुर और सुकमा जिले के 47 ऐसे गांव, जहां अब तक राष्ट्रीय पर्व मनाना संभव नहीं था, वहां 26 जनवरी को पहली बार गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा।

बीते दो वर्षों में केंद्र और राज्य सरकार की समन्वित रणनीति, सुरक्षा बलों की निरंतर कार्रवाई और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से हालात तेजी से सामान्य हुए हैं। नक्सल प्रभावित इलाकों में 59 नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए हैं, जिससे प्रशासन की प्रभावी मौजूदगी सुनिश्चित हुई है।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष बस्तर के 53 गांवों में 76वां गणतंत्र दिवस मनाया गया था, और अब इस कड़ी में 47 नए गांव जुड़ गए हैं, जहां इस साल पहली बार तिरंगा फहराया जाएगा।

ALSO READ- Sex Racket: चाय की दुकान बनी अय्याशी का अड्डा, युवक को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा ….इस हल में दीख

 

Bijapur IED Blast: गणतंत्र दिवस से पहले IED ब्लास्ट, IED ब्लास्ट में DRG के 3 जवान घायल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *