Job Alert: GPM जिले में कल लगेगा रोजगार मेला, 72 पदों पर होगी भर्ती, 8वीं से 12वीं पास युवाओं के लिए मौका
सिक्योरिटी गार्ड से लेकर सुपरवाइजर और अकाउंटिंग तक कई पदों पर भर्ती, सुबह 10 बजे से शुरू होगा प्लेसमेंट कैंप
Job Alert: Gaurela-Pendra-Marwahi जिले में बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के निर्देश पर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा 26 मई मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
यह प्लेसमेंट कैंप जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा, जहां निजी कंपनियों द्वारा कुल 72 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इन पदों पर होगी भर्ती
रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कंपनियां विभिन्न पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगी।
सेफ इंटेलिजेंट सिक्योरिटी सर्विस, भिलाई-दुर्ग
- सिक्योरिटी गार्ड – 30 पद
- सिक्योरिटी सुपरवाइजर – 15 पद
- लेबर – 15 पद
- फील्ड ऑफिसर – 6 पद
- ट्रेनिंग ऑफिसर – 3 पद
श्रीराम प्रिंटिंग प्रेस, गौरेला
- टैली अकाउंटिंग – 1 पद
- ऑफसेट ऑपरेटर – 1 पद
- प्रिंटिंग ऑपरेटर – 1 पद
कुल मिलाकर रोजगार मेले के माध्यम से 72 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस रोजगार मेले में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का:
- 8वीं पास
- 10वीं पास
- 12वीं पास
होना आवश्यक है।
इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपी साथ लेकर पहुंचना होगा।
यहां मिलेगा पूरा विवरण
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से संपर्क कर सकते हैं।
- तीरथराम मरकार – 9754094200
- सुरेश बेहरा – 7389504991









