सरकारी खबरराजनीति

भारत को आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने कार्यकर्ताओं की कई पीढ़ियों ने किया संघर्ष और त्याग : डिप्टी सीएम अरुण साव

भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को वैचारिक रूप से सक्षम बनाने प्रशिक्षण शिविर, भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी, समर्पण और विचारधारा से जीता जनता का विश्वास,एक कार्यकर्ता का राष्ट्रीय प्रमुख बनने का मार्ग प्रशस्त प्रशिक्षण शिविर से ही तय होता है : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

खैरागढ़। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज खैरागढ़ में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। साव ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के इस शिविर में कहा कि ऐसे प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने के साथ संगठन की रीति-नीति और राष्ट्रसेवा के संकल्प को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि, भाजपा का लक्ष्य हर कार्यकर्ता को वैचारिक और राजनीतिक रूप से सक्षम बनाना है। इसी उद्देश्य से देशभर में चरणबद्ध तरीके से मंडल, जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है। यह भाजपा की कार्यपद्धति का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

भाजपा पार्टी विद ए डिफरेंस

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, भाजपा देश की एकमात्र कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जहां सामान्य कार्यकर्ता को भी सर्वोच्च जिम्मेदारी तक पहुंचने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि, भाजपा का एक सामान्य कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। 11 करोड़ कार्यकर्ताओं में से एक माननीय नितिन नवीन जी अपनी मेहनत और समर्पण के बल पर आज राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा केवल “पार्टी विद ए डिफरेंस” कहने तक सीमित नहीं है, बल्कि उसका प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासन, सेवा और राष्ट्रहित की भावना के कारण समाज में अपनी अलग पहचान रखता है। प्रशिक्षण अभियान का उद्देश्य ऐसे योग्य, सक्षम और संस्कारित राजनीतिक कार्यकर्ताओं का निर्माण करना है, जो समाज के बीच सकारात्मक नेतृत्व प्रस्तुत करें।

उप मुख्यमंत्री  साव ने कहा कि, भाजपा आज जिस स्थान पर पहुंची है, उसके पीछे कार्यकर्ताओं की कई पीढ़ियों का संघर्ष, समर्पण और त्याग है। उन्होंने कहा कि आज देश के 73 प्रतिशत भू-भाग और 78 प्रतिशत आबादी पर भाजपा की सरकारें हैं। यह पार्टी की कार्यकर्ता आधारित कार्यशैली और जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार सत्ता में आने के बाद केवल राजनीति नहीं करतीं, बल्कि जनसेवा और गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं।

उप मुख्यमंत्री साव ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि, आज हर घर में शौचालय निर्माण, आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से गरीबों को निःशुल्क इलाज, उज्ज्वला योजना के जरिए गैस कनेक्शन और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करोड़ों गरीबों को पक्का मकान उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि, कभी जिन सुविधाओं की आम आदमी कल्पना भी नहीं कर सकता था, आज भाजपा सरकार उन्हें घर-घर तक पहुंचाने का काम कर रही है। पिछले 12 वर्षों में 25 करोड़ लोगों का गरीबी रेखा से बाहर आना सरकार की जनहितैषी नीतियों और गरीब कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

भारत को आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने कार्यकर्ताओं की कई पीढ़ियों ने किया संघर्ष और त्याग : डिप्टी सीएम अरुण साव

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *