ब्रेकिंग न्यूज़अपराधराज्य

दामाद ने ससुर पर फेंका तेज़ाब, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र निवासी व्यक्ति गंगाराम ने सोमवार को अपने दामाद के ऊपर को तेजाब फेंकने का आरोप लगाया। इससे वह बुरी तरह झुलस गए।

ALSO READ- CG Dhan Kharidi Bonus: धान खरीदी और Bonus को लेकर मुख्य सचिव की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

उन्हें परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया हैं। मामला घरेलू विवाद का होने के कारण भी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई। गंगाराम दो दिन पहले ही दिल्ली से अपने गांव हुसैनपुर पस्तौर थाना मैनाठेर आए थे।

सोमवार को सुबह वह गांव से वह जयंतीपुर में अपने दामाद के घर गए। उनके दामाद ने 3 महीने पहले पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इसके बाद से उनकी बेटी रेखा लापता हैं, इसके दो बच्चे भी हैं।

ALSO READ- Kangana Ranaut लड़ेंगी 2024 लोकसभा चुनाव, पिता बोले- जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, BJP से बेटी को मिलेगा टिकट 

गंगाराम के भतीजे मुकेश व विक्की ने बताया कि उनके चाचा गंगाराम से आरोपित से कुछ विवाद हुआ और उसने उन पर तेजाब फेंक दिया। जिससे उनका शरीर गंभीर रूप से झुलस गया। मुकेश ने बताया कि उनके चाचा गंगाराम दिल्ली में तिलक नगर में रहते हैं।

दामाद ने ससुर पर फेंका तेज़ाब, मचा हड़कंप

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles