ब्रेकिंग न्यूज़नौकरी और कर्मचारीराज्यसरकारी खबर

DA hike in chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा सरकारी कर्मचारियों का DA! संविदा कर्मचारियों के वेतन में 27% का इजाफा भी कर सकती है साय सरकार

DA hike in chhattisgarh रायपुर। लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों की नाराजगी सरकार पर भारी पड़ सकती है। करीब 7 लाख की संख्या वाला सरकारी कर्मचारी वर्ग नई सरकार से काफी उम्मीदें लगाए बैठा था। तीन महीने में साय सरकार ने किसान, युवा से लेकर महिला और आदिवासियों तक के साथ किए वादे पूरे कर दिए, लेकिन सरकारी कर्मचारी की मांग अब तक अनसुनी है।

ALSO READ- 🔴महतारी जरुरी जानकारी:- 👉महतारी वंदन योजना की राशि नहीं आई हैं ? तो जल्दी करें ये काम, तुरंत आ जाएंगे पैसे 

DA hike in chhattisgarh पिछले साल विधानसभा चुनाव में सरकारी कर्मचारियों की नाराजगी भूपेश बघेल सरकार को भारी पड़ी थी। तब नियमित सरकारी कर्मचारी महंगाई भत्ता, आवास भत्ता, विभिन्न कैडर के बीच वेतन असमानता जैसे मुद्दों पर सरकार से खफा थे। अनियमित और संविदा कर्मचारी नियमितिकरण करने के वादाखिलाफी पर सरकार के खिलाफ थे।

भाजपा ने अपने घोषणापत्र में उनकी मांगों और समस्याओं के निदान करने का वादा किया था। लेकिन सत्ता बदलने के तीन महीनें बाद भी कर्मचारी वर्ग की मांगें अब तक अनसुनी हैं। ना तो केंद्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता DA hike in chhattisgarh मिल सका और ना ही संविदा कर्मचारियों के लिए कोई रास्ता निकाला गया। लिहाजा, कर्मचारी नाराज हैं।

ALSO READ- CG में छात्रा बनी मां: 12वी में पढ़ाई कर रही छात्रा ने बच्चे को जन्म, विभाग ने हास्टल अधीक्षिका को किया निलंबित

नाराज कर्मचारी वर्ग भाजपा नेताओं और मंत्रियों से मुलाकात कर लगातार ज्ञापन सौंप रहा है। शायद सरकार को भी अंदाजा है कि कर्मचारियों की नाराजगी भारी पड़ सकती है, लिहाजा आज प्रमुख सचिव निहारिका बारीक की अध्यक्षता में चार सदस्यों वाली कमेटी की गठन की घोषणा कर दी गई।

विधि विधायी, समान्य प्रशासन विभाग और वित्त विभाग के सचिव एवं प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी, प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों की मागों और समस्याओं की समीक्षा करेंगे और आगे का रास्ता तैयार करेंगे। हालांकि, महंगाई भत्ता और संविदा कर्मचारियों को 27 प्रतिशत वेतन बढ़ोत्तरी का लाभ देने जैसी घोषणा चुनाव से पहले ही की जा सकती है। DA hike in chhattisgarh

ALSO READ- एक साथ होंगे लोकसभा और विधानसभा चुनाव? ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ की टेस्टिंग! कोविंद कमेटी की रिपोर्ट की बड़ी बातें

प्रदेश में करीब 3 लाख सरकारी कर्मचारी हैं, केंद्रीय कर्मचारियों को 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है, लेकिन इऩ्हें 44 प्रतिशत ही। अलग अलग विभागों में करीब इतने ही संविदा, अनियमित और डेली वेज कर्मचारी भी हैं। ये कलेक्टर दर पर वेतनमान से लेकर नियमितिकरण और नौकरी की सुरक्षा जैसी मांग कर रहे हैं। देखना होगा, साय सरकार इन वर्गों को कैसे साध पाती है। DA hike in chhattisgarh

DA hike in chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा सरकारी कर्मचारियों का DA! संविदा कर्मचारियों के वेतन में 27% का इजाफा भी कर सकती है साय सरकार

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles