LIVE UPDATE
छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Kawardha Accident: विधायक ने 24 बच्चों को लिया गोद, अनाथ हुए बच्चों को मिली ‘विधायक मां’, बोलीं- शिक्षा से लेकर शादी तक निभाएंगी जिम्‍मेदारी

Kawardha Accident : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई. दरअसल 20 मई को कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी इलाके में पिकअप पलट गया था. गाड़ी तेज रफ्तार में मजदूरों को लेकर वापस लौट रहा था. इस दौरान ढाल पर ड्राइवर ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और वह कई फीट नीचे खाई में पलट गई. उस वक्त गाड़ी में 30 से 35 लोग लोग सवार थे. मृतकों में ज्यादातर संख्या महिलाओं की थी.

ALSO READ– Kawardha Accident: कवर्धा हादसा में मृतकों की संख्या 19 हुई, PM मोदी, राष्ट्रपति और अमित शाह ने जताया दुःख …

घटना होते ही पूरे छत्तीसगढ़ में हाहाकार मच गया था. प्रदेश के नेताओं से लेकर अधिकारी तक आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे. लोगों ने बताया कि हादसे के वक्त ड्राइवर ने सबसे बोला कूदो, तो, जो पुरुष थे, वो कूद गए, लेकिन महिलाएं नहीं कूद सकीं. इसलिए इस हादसे में महिलाओं की ज्यादा संख्या में मौत हुई.

पंडरिया के वनांचल क्षेत्र कुकदुर के ग्राम बाहपानी में हुए भीषण सड़क हादसे में अपनी जान गंवाने वाले 19 आदिवासियों के परिवार के बच्चों को विधायक भावना बोहरा ने गोद लेने की घोषणा की है. विधायक भावना बोहरा ने मृतकों के परिवारजनों से उनके घर जाकर मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया.

Kawardha Accident MLA Bhavna Bohra
Kawardha Accident MLA Bhavna Bohra

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि यह बहुत ही दुखद और पीड़ादायक घटना है. जब परिवार का एक सदस्य जाता है तो पीड़ा होती है और उसकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती. कुकदुर क्ष्रेत्र के आदिवासी भाई-बहनों ने हमेशा ही मुझे एक परिवार की तरह प्यार और सहयोग दिया है. आज यहां इस दुख की घड़ी में, मैं उन सभी परिवारजनों के साथ हूं, इसलिए फैसला लिया है कि इस हादसे में जिन बच्चों के सिर से परिजनों का साया उठ गया हैं, जिनके माता-पिता ने इस हादसे में अपनी जान गंवाई है उनके परिजन की भूमिका हम निभाएंगे.

ALSO READ– Kabirdham Road Accident: मृतक के घर पहुंचे EX-CM भूपेश बघेल और डिप्टी CM विजय शर्मा, मुख्यमंत्री साय ने फोन पर की बात

भावना बोहरा ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले 19 लोगों के करीब 24 बेटा-बेटियों के आगे की शिक्षा, उनके रोजगार और शादी तक कि सारी जिम्मेदारी वे अपने भावना समाजसेवी संस्थान के जरिए उठाएंगी. पंडरिया मेरा परिवार है और जब परिवार पर आफत आती है तो उनके दुख में उनके साथ रहना मेरी जिम्मेदारी भी है और कर्तव्य भीय मैं उनके परिजनों की कमी तो पूरी नहीं कर सकती, लेकिन उनके सुरक्षित भविष्य के लिए प्रयास जरूर कर सकती हूं.

Kawardha Accident MLA MLA Bhavna Bohra adopted 24 children
Kawardha Accident MLA MLA Bhavna Bohra adopted 24 children

Kawardha Accident: विधायक ने 24 बच्चों को लिया गोद, अनाथ हुए बच्चों को मिली ‘विधायक मां’, बोलीं- शिक्षा से लेकर शादी तक निभाएंगी जिम्‍मेदारी

Related Articles