LIVE UPDATE
छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

Kabirdham Road Accident: मृतक के घर पहुंचे EX-CM भूपेश बघेल और डिप्टी CM विजय शर्मा, मुख्यमंत्री साय ने फोन पर की बात

Kabirdham Road Accident : कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम बाहपानी में रविवार दोपहर को एक पिकअप वाहन 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद रविवार देर रात 11.30 पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (EX CM Bhupesh Baghel) और डिप्टी सीएम विजय शर्मा (Deputy CM Vijay Sharma) ने मृतक के परिजनों से उनके घर पर जाकर मुलाकात की।

ALSO READ- Kawardha Accident: कवर्धा हादसा में मृतकों की संख्या 19 हुई, PM मोदी, राष्ट्रपति और अमित शाह ने जताया दुःख …

सभी मृतक सेमहारा गांव के निवासी और आदिवासी है। सबसे पहले डिप्टी सीएम विजय शर्मा (Deputy CM Vijay Sharma) ने पंडरिया और कुकदूर में भर्ती घायलों से मुलाकात की। इसके बाद वे सेमहारा गांव गए। इस दौरान परिवार के लोगों से फोन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) से बात कराई। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (EX CM Bhupesh Baghel) भी देर रात सेमहारा गांव पहुंचे थे। उन्होंने मृतक और घायल परिवार के सदस्यों से देर रात निवास स्थान पहुचंकर ढांढस बंधाया।

ALSO READ- State Mourning In CG: छत्‍तीसगढ़ में राजकीय शोक की घोषणा,नहीं होगा ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन, जाने क्‍या है मामला

Chhattisgarh Kawardha road accident
Chhattisgarh Kawardha road accident

Kabirdham Road Accident: मृतक के घर पहुंचे EX-CM भूपेश बघेल और डिप्टी CM विजय शर्मा, मुख्यमंत्री साय ने फोन पर की बात

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles