LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Accident NEWS: BJP नेता की मौत, टायर फटने से पलटी कार, भाजपा नेता की मौके पर मौत, अन्य घायल…

आगरा। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आगरा जिला इकाई के नेता की उज्जैन से लौटते समय पार्वती नदी के समीप सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। पार्टी के एक पदाधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पदाधिकारी के मुताबिक, आगरा के ब्रज क्षेत्र कार्यालय के प्रभारी संजीव भारद्वाज (40), पार्षद विजय वर्मा समेत सात लोग उज्जैन में महाकाल मंदिर के दर्शन कर एक कार से लौट रहे थे।उन्होंने बताया कि रविवार सुबह करीब पांच बजे पार्वती नदी के निकट उनकी कार का पिछला टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिसमें कार में बैठे सभी लोग घायल हो गये।

ALSO READ- 🔴महतारी जरुरी जानकारी:- 👉महतारी वंदन योजना की राशि नहीं आई हैं ? तो जल्दी करें ये काम, तुरंत आ जाएंगे पैसे 

पदाधिकारी ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां संजीव को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया वहीं ब्रज क्षेत्र कार्यालय में कार्यरत मुकुल की हालत गंभीर बनी हुई है।

भाजपा के ब्रज क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्गविजय सिंह ने बताया कि मृतक संजीव भारद्वाज के शव को पहले आगरा ब्रजक्षेत्र कार्यालय से बरेली ले जाया जायेगा। उन्होंने बताया कि भारद्वाज की पत्नी जीआईसी इंटर कॉलेज में लेक्चरार हैं और उनकी एक बेटी भी है।

ALSO READ- LokSabha Election: चुनाव से BJP को झटका! सांसद बृजेंद्र चौधरी का इस्तीफा, आज थाम सकते हैं कांग्रेस का हाथ

Accident NEWS: BJP नेता की मौत, टायर फटने से पलटी कार, भाजपा नेता की मौके पर मौत, अन्य घायल…

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles