LIVE UPDATE
देश

Ajit Pawar : डिप्टी सीएम का विमान दुर्घनाग्रस्त, उपमुख्यमंत्री सहित कई लोग घायल, क्रैश के दौरान लगी भीषण आग

बारामती में लैंडिंग के दौरान विमान हादसे की सूचना, डिप्टी CM अजित पवार के सवार होने का दावा

बारामती | 29 जनवरी 2026 महाराष्ट्र से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं एनसीपी नेता अजित पवार से जुड़े एक विमान के बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली है।

बताया जा रहा है कि यह विमान बारामती में उतरने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान अचानक तकनीकी या अन्य कारणों से हादसे का शिकार हो गया। सूत्रों का दावा है कि अजित पवार इस विमान में सवार थे और वे एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बारामती पहुंच रहे थे।

घायल होने की सूचना, राहत कार्य जारी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान में सवार कुछ लोगों को चोटें आई हैं। 4 से 5 लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटी हुई हैं।

हालांकि, अजित पवार की स्थिति को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। कुछ अपुष्ट रिपोर्टों में उनके घायल होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

जांच और आधिकारिक बयान का इंतज़ार

हादसे के कारणों को लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। एनसीपी और राज्य सरकार की ओर से भी आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

फिलहाल, यह पूरी घटना अपुष्ट सूचनाओं पर आधारित है। जैसे ही प्रशासन या सरकार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने आएगी, खबर को अपडेट किया जाएगा।

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *