LIVE UPDATE
देशनौकरी और कर्मचारीब्रेकिंग न्यूज़

Public Holiday Full List 2026: सरकारी कर्मचारियों की मौज! नए साल में 9 से 15 बार मिलेंगी लगातार तीन छुट्टियां

Public Holiday Full List 2026

Public Holiday Full List 2026 नई दिल्ली। साल 2025 खत्म होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं और इसके साथ ही 2026 का स्वागत होने जा रहा है। नया साल लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत और खुशखबरी लेकर आ रहा है। वर्ष 2026 में कई ऐसे पर्व और राजपत्रित अवकाश हैं, जो शुक्रवार या सोमवार को पड़ रहे हैं। शनिवार-रविवार की छुट्टियों के साथ मिलकर कर्मचारियों को लगातार तीन दिनों का लंबा अवकाश मिलेगा। Public Holiday Full List 2026

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में 9 बार और हरियाणा में 15 बार बिना कोई अतिरिक्त छुट्टी लिए कर्मचारियों को तीन दिन का ब्रेक मिलेगा। इससे सरकारी कर्मचारी परिवार और दोस्तों के साथ घूमने-फिरने और निजी कामों को निपटाने का बेहतर मौका पा सकेंगे।

Public Holiday Full List 2026
Public Holiday Full List 2026

2026 के प्रमुख राजपत्रित अवकाश

हरियाणा सरकार द्वारा जारी अवकाश कैलेंडर के अनुसार गणतंत्र दिवस, होली, रामनवमी, महावीर जयंती, अंबेडकर जयंती, बकरीद, जन्माष्टमी, दशहरा, गांधी जयंती, गुरु नानक जयंती और क्रिसमस जैसे बड़े पर्व शामिल हैं। इसके अलावा कई त्योहार शनिवार-रविवार के कारण स्वतः ही अवकाश में तब्दील हो जाएंगे।

ALSO READ- Raipur News: फार्म हाउस में पुलिस का छापा….21 युवक-युवतियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार ….रायपुर में नए साल से पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

शनिवार-रविवार के कारण कटे अवकाश

गुरु रविदास जयंती, महाशिवरात्रि, ईद-उल-फितर, स्वतंत्रता दिवस, दीपावली और हरियाणा दिवस जैसे पर्व इस बार वीकेंड पर पड़ रहे हैं, जिससे अलग से छुट्टी का लाभ नहीं मिलेगा।

इन त्योहारों पर वैकल्पिक अवकाश

गुड फ्राइडे, बुद्ध पूर्णिमा, मुहर्रम, करवा चौथ, छठ पूजा, गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस समेत कई अवसरों पर वैकल्पिक अवकाश की सुविधा दी जाएगी।

ALSO READ- छत्तीसगढ़ के स्कूल 8 दिनों तक रहेंगे बंद, शिक्षा विभाग का आदेश लागू

21 विशेष दिवस भी रहेंगे महत्वपूर्ण

स्कूल-कॉलेजों और सरकारी कार्यालयों में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, सरदार पटेल जयंती, संत नामदेव जयंती, वीरांगना झलकारी बाई जयंती सहित कुल 21 विशेष दिवस मनाए जाएंगे।

यह रहेंगे राजपत्रित अवकाश

तिथि -अवकाश

23 जनवरी -सर छोटू राम जयंती/बसंत पंचमी
26 जनवरी -गणतंत्र दिवस
4 मार्च -होली
23 मार्च -शहीदी दिवस (भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव)
26 मार्च -रामनवमी
31 मार्च -महावीर जयंती
14 अप्रैल -डा. भीमराव आंबेडकर जयंती एवं बैसाखी
27 मई -ईद-उल-जुहा (बकरीद)
17 जून -महाराणा प्रताप जयंती
29 जून -संत कबीर जयंती
31 जुलाई -शहीद उधम सिंह शहीदी दिवस
28 अगस्त -रक्षाबंधन
4 सितंबर -जन्माष्टमी
23 सितंबर -शहीदी दिवस/हरियाणा वार हीरोज शहीदी दिवस
2 अक्टूबर -महात्मा गांधी जयंती
20 अक्टूबर -दशहरा
26 अक्टूबर -महर्षि वाल्मीकि जयंती
9 नवंबर -विश्वकर्मा दिवस
24 नवंबर -गुरु नानक देव जयंती
25 दिसंबर -क्रिसमस-डे

शनिवार-रविवार के कारण यह छुट्टियां मारी गईं

तिथि -अवकाश

1 फरवरी -गुरु रविदास जयंती
15 फरवरी -महाशिवरात्रि
21 मार्च -ईद-उल-फितर
19 अप्रैल -परशुराम जयंती/अक्षय तृतीया
15 अगस्त -स्वतंत्रता दिवस
11 अक्टूबर -महाराजा अग्रसेन जयंती
1 नवंबर -हरियाणा दिवस
8 नवंबर -दीपावली

इनमें से तीन अवकाश ले सकेंगे

तिथि -अवकाश

12 फरवरी -गुरु ब्रह्मानंद जयंती/महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती
3 अप्रैल -गुड फ्राइडे
1 मई -बुद्ध पूर्णिमा
25 मई -महर्षि कश्यप जयंती
18 जून -गुरु अर्जन देव शहीदी दिवस
26 जून -मुहर्रम
15 अगस्त -हरियाली तीज
26 अगस्त -मिलाद-उन-नबी/ईद-ए-मिलाद
29 अक्टूबर -करवा चौथ
9 नवंबर -गोवर्धन पूजा
15 नवंबर -छठ पूजा
14 दिसंबर -गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस
26 दिसंबर -शहीद उधम सिंह जयंती

इन दिनों भी रहेगा सार्वजनिक अवकाश

तिथि -अवकाश

21 मार्च -ईद-उल-फितर
1 अप्रैल -एनुअल क्लोजिंग आफ बैंक अकाउंट
1 मई -बुद्ध पूर्णिमा

स्कूल-कॉलेजों और कार्यालयों में मनाए जाएंगे 21 विशेष दिवस

तिथि -विशेष दिवस

23 जनवरी -नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती
12 मार्च -संत लाधू नाथ जी जयंती
15 मार्च -हसन खान मेवाती शहीदी दिवस
11 अप्रैल -महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती
27 अप्रैल -संत धन्ना भगत जयंती
29 अप्रैल -श्री गुरु तेग बहादुर जी जयंती
23 मई -श्री गुरु गोरक्ष नाथ स्मृति दिवस
31 मई -मातेश्वरी देवी अहिल्याबाई होलकर जयंती
9 जून -वीर बंदा बैरागी बलिदान दिवस
4 जुलाई -भाई लखी शाह वंजारा जयंती
7 जुलाई -भाई मक्खन शाह लुबाना जयंती
15 जुलाई -कवि बाजे भगत जयंती
27 जुलाई -महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती
26 अगस्त -श्री गुरु जंभेश्वर जी जयंती
17 सितंबर -भगवान विश्वकर्मा जयंती
6 अक्टूबर -महाराजा अजमीढ़ जयंती
31 अक्टूबर -सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती
12 नवंबर -संत नामदेव जयंती
22 नवंबर -वीरांगना झलकारी बाई जयंती
4 दिसंबर -संत सैन भगत महाराज जयंती
20 दिसंबर -महाराजा शूरसैनी जयंती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *