LIVE UPDATE
अपराधछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़

अमित बघेल फरार घोषित, रायपुर पुलिस ने किया 5000 का ईनाम घोषित ,तलाश जारी ….

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में इस वक्त बड़ा बवाल मचा हुआ है। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल को पुलिस ने फरार घोषित करते हुए उस पर ₹5000 का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि उसकी गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले को इनाम दिया जाएगा।

ALSO READ- Amit Baghel News: रायपुर में बड़ा बवाल — छत्तीसगढ़ क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल गिरफ्तारी से पहले घर से फरार, तलाश में परिचितों के घर छापा:रायपुर में शिवेंद्र वर्मा और अजय यादव के घर छापा

मामला अग्र समाज के आराध्य महाराजा अग्रसेन एवं सिंधी समाज के आराध्य भगवान वरुण देव, साईं झूलेलाल के खिलाफ की गई विवादित और अवांछित टिप्पणी से जुड़ा है। इस टिप्पणी के बाद से ही समाज में भारी नाराज़गी देखने को मिली थी।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की कई टीमों ने अमित बघेल की तलाश में लगातार दबिश दी, लेकिन वह अब तक पकड़ से बाहर है। पुलिस का कहना है कि वह जानबूझकर गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार है। वहीं, इस पूरे मामले को लेकर राज्य की राजनीति में सरगर्मी बढ़ गई है, जहां एक ओर समाज के लोग सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर विपक्ष इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई करार दे रहा है।

ALSO READ- Virendra Tomar Arrest News: 6 महीने से फरार अपराधी वीरेंद्र तोमर ग्वालियर से गिरफ्तार, जुलूस के दौरान बेहोश होकर गिरा, पत्नी ने किया हंगामा – देखें वीडियो

amit baghel 5000 ka inam
amit baghel 5000 ka inam

अमित बघेल फरार घोषित, रायपुर पुलिस ने किया 5000 का ईनाम घोषित ,तलाश जारी ….

Related Articles