पुरातत्वविद् पद्मश्री डॉ अरुण शर्मा का निधन, अयोध्या मंदिर मामले में मुख्य गवाह थे…रायपुर महादेव घाट में होगा अंतिम संस्कार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नामी पुरातत्वविद पद्मश्री डा अरुण शर्मा का निधन हो गया। पुरातत्वविद् डा शर्मा ने बुधवार की रात को रायपुर में अंतिम सांस ली। वो 90 वर्ष के थे। डा शर्मा का अंतिम संस्कार गुरुवार को रायपुर के महादेव घाट मुक्ति धाम किया जाएगा।
डा शर्मा की अंतिम यात्रा गुरुवार सुबह 10 बजे चंगोराभाठा के करणनगर स्थित उनके निवास से महादेव घाट मुक्ति धाम के लिए निकलेगी। बतादें कि पुरातत्वविद अरुण कुमार शर्मा की देखरेख में ही छत्तीसगढ़ के सिरपुर का उत्खनन हुआ था। वो रामसेतु हो या फिर अयोध्या के राममंदिर में पुरातत्व से जुड़े विषयों पर उनकी राय अहम रही है।
ALSO READ- CG Board Exam 2024: 36 स्टूडेंट्स के लिए हेलीकॉप्टर से भेजे गए प्रश्न-पत्र….सड़क मार्ग पर नक्सलियों का खतरा…
अयोध्या मंदिर मामले में मुख्य गवाह थे डॉ. अरुण कुमार शर्मा
छत्तीसगढ़ के पुरातत्ववेत्ता पद्श्री डॉ. अरुण कुमार शर्मा की मांग पर ही अयोध्या के राम जन्मभूमि पर खुदाई कराई गई थी। पुरातत्वविद डा शर्मा खोदाई दल के सदस्य भी थे। इतना ही नहीं डा शर्मा अयोध्या मंदिर मामले में मुख्य गवाह भी रहे। हाईकोर्ट में अयोध्या में मंदिर था, इसका प्रमाण इन्होंने ही पेश किया था।
ALSO READ- CG BOARD EXAM: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा, आदेश जारी
उनकी मांग पर ही यहां खोदाई करवाई गई थी। यहां से मिले शिलालेख और मंदिर के अवशेष ही पूरे फैसले में प्रमुख आधार बने। छत्तीसगढ़ का भगवान श्रीराम से गहरा नाता रहा है। यह उनका ननिहाल है और वे इस मामले में पक्षकार थे।
ALSO READ- RAIPUR BROTHER MURDER: बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मारकर उतारा मौत के घाट…हत्या के बाद मां को किया वीडियो कॉल …जानिए क्या…
पुरातत्वविद् पद्मश्री डॉ अरुण शर्मा का निधन, अयोध्या मंदिर मामले में मुख्य गवाह थे…रायपुर महादेव घाट में होगा अंतिम संस्कार



















