CG कांग्रेस को बड़ा झटका! टिकट कटने से नाराज अब यहां से चुनाव लड़ेंगे कांग्रेस विधायक, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी

CG कांग्रेस को बड़ा झटका! चिरमिरी। कांग्रेस के मनेंद्रगढ़ से विधायक विनय जायसवाल गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। कल उनके निवास में इस बात की अधिकृत घोषणा की जाएगी। विधायक के निवास में विधानसभा से समर्थकों को बुलाया गया है। इस दौरान गोडवाना गणतंत्री पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम मौजूद रहेंगे। इस बात की पुष्टि राष्ट्रीय महामंत्री डॉक्टर SL उदय ने की है। मनेंद्रगढ़ के विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल कांग्रेस की टिकट कटने से नाराज चल रहे थे। उनका गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से लड़ने का ऑडियो भी सामने आया था। मनेंद्रगढ़ से उनका कांग्रेस ने टिकट काटकर अधिवक्ता रमेश सिंह को प्रत्याशी बनाया है।
ALSO READ – Sharab Dukan Band: शराब प्रेमियों के लिए बड़ी जानकारी , इतने दिन बंद रहेगी सभी शराब दुकानें और BAR, आदेश जारी
इसके पहले आज मनेन्द्रगढ़ विधायक डाक्टर विनय जायसवाल को मनेंंद्रगढ़ में लोगों से मिलते देखा गया था । कांग्रेस ने उनका टिकट भले ही काट दिया हो लेकिन वह टिकट कटने के बाद भी लोगों से मिल रहे हैं । शनिवार को वे मनेन्द्रगढ़ पहुँचे और अपने समर्थकों के साथ पैदल शहर के मुख्य मार्गो में भ्रमण करते नजर आए। इस दौरान आम लोगों के अलावा व्यापारियों से भी उन्होंने बात की। विधायक के साथ कांग्रेस के पार्षद और एल्डरमैन भी मौजूद रहे । कांग्रेस संघटन का कोई पदाधिकारी इस दौरान नजर नहीं आया । इस दौरान विनय जायसवाल जिंदाबाद के नारे भी लगे । विनय जायसवाल के इस तरह सड़क पर पैदल घूमते देख तरह तरह की चर्चा भी होती रही।
यह भी पढ़ें- CG बीजेपी नेता की हत्या: छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले बीजेपी नेता की घर में घुसकर हत्या, इलाके में सनसनी का माहौल
इस बीच चिरमिरी से एक और बड़ी खबर सामने आयी है, ब्लॉक कांग्रेस खड़गवां के अध्यक्ष मनोज साहू गोंडवाना पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस बात से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस के फैसले से खासे नाराज है, आगामी विधानसभा चुनाव में इससे कहीं कांग्रेस को नुकसान न हो जाए इस बात की आशंका बनी हुई है।
ALSO READ – Amazon Great Indian Festival Sale 2023: Philips और Vega के Hair Appliance पर पाये भारी डिस्काउंट… 50% से भी ज्यादा तक की छूट …
यह भी पढ़ें- CHHATTISGARH CONGRESS CANDIDATE 2ND LIST 2023: रायपुर पश्चिम से विकास उपाध्याय…भिलाई से देवेंद्र यादव, कांग्रेस ने 2ND सूची में इन नामों पर लगाई मुहर! बृहस्पत सिंह…प्रेम साय सिंह टेकाम…कुलदीप जुनेजा समेत 9 विधायकों की काट दी टिकट !
CG कांग्रेस को बड़ा झटका! टिकट कटने से नाराज अब यहां से चुनाव लड़ेंगे कांग्रेस विधायक, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी



















