Bilaspur Police Big Action: ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, इनामी सटोरिये गिरफ्तार! 6 लाख कैश, लग्जरी गाड़ियां और iPhone जब्त

Bilaspur Police Big Action: बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ किया है। सिविल लाइन थाना और ACCU की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से ऑनलाइन गेमिंग के जरिए सट्टा नेटवर्क चला रहे थे।
रायपुर से दबोचे गए आरोपी
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश उर्फ राजा बजाज और प्रदीप खत्री को रायपुर से गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी काफी समय से ऑनलाइन सट्टेबाजी के जरिए लाखों रुपये का लेन-देन कर रहे थे।
पुलिस के अनुसार आरोपी राजा बजाज पर 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।
नकदी समेत लाखों का सामान जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में सामान बरामद किया है:
- ₹6.90 लाख नकद
- 3 कार
- 3 बाइक
- 4 iPhone
- 5 बैंक पासबुक
- 5 चेकबुक
पुलिस अब आरोपियों के पूरे नेटवर्क और संपत्ति की जांच में जुटी हुई है।
ALSO READ- Raigarh Opium Farming Busted: रायगढ़ में डेढ़ एकड़ में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, झारखंड का…
ऑनलाइन सट्टेबाजी पर केंद्र का भी बड़ा एक्शन
अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुआ प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ केंद्र सरकार ने भी सख्ती बढ़ा दी है।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक करीब 8,400 वेबसाइट्स ब्लॉक की जा चुकी हैं। इनमें:
- स्पोर्ट्स बेटिंग साइट्स
- ऑनलाइन कसीनो ऐप्स (स्लॉट्स, रूले, लाइव डीलर गेम्स)
- पीयर-टू-पीयर बेटिंग प्लेटफॉर्म
- सट्टा/मटका नेटवर्क
- रियल मनी गेमिंग ऐप्स
शामिल हैं।
युवाओं को बचाने के लिए कार्रवाई
सरकार का कहना है कि यह कदम खासतौर पर युवाओं को ऑनलाइन जुए की लत से बचाने और इससे होने वाले आर्थिक व सामाजिक नुकसान को रोकने के लिए उठाया गया है।
बिलासपुर पुलिस की यह कार्रवाई सट्टेबाजी के खिलाफ चल रहे अभियान में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।
Bilaspur Police Big Action: ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, इनामी सटोरिये गिरफ्तार! 6 लाख कैश, लग्जरी गाड़ियां और iPhone जब्त


















