LIVE UPDATE
छत्तीसगढअपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

CG चाकूबाजी से युवक की मौत…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ – बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में बढ़ती चाकूबाजी की घटनाओं ने एक युवक की जान ले ली। घटनास्थल पर हुए आपसी विवाद के बाद आरोपी ने ताबड़तोड़ चाकू से हमला किया, जिससे युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना का विवरण: सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा बछेरा पारा निवासी आकाश सूर्या (प्राइवेट जॉब) सुबह 9 बजे अपने काम पर जाने के लिए घर से निकला था। उसी समय पास में रहने वाले शुभम साहू ने आकाश को रोक लिया। दोनों के बीच पुराना विवाद था, और शुभम ने आकाश के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर हाथापाई पर उतारू हो गया। इसी बीच शुभम ने चाकू निकालकर आकाश पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। आकाश खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही आकाश के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे बाइक से सिम्स अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ALSO READ- BJP membership campaign: CG BJP का सदस्यता अभियान शुरू: पहले सदस्य बने मुख्यमंत्री विष्णु देव, पार्टी ने जारी किया सदस्यता link, पढ़े पूरी खबर

पुलिस कार्रवाई: मामले की सूचना सिरगिट्टी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी प्राप्त की और आरोपी शुभम को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, शुभम ने पहले भी आकाश पर चाकू से हमला किया था, लेकिन उस समय सख्त कार्रवाई नहीं की गई थी। परिजनों का कहना है कि अगर पुलिस ने पहले उचित कार्रवाई की होती, तो आकाश की जान बच सकती थी।

इस घटना ने स्थानीय समाज में एक बार फिर सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच जारी है।

bilaspur chakubaji
bilaspur chakubaji

 

CG चाकूबाजी से युवक की मौत…

Related Articles