LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़अपराधदेशराजनीतिराज्य

CG भाजपा नेता कोमल मांझी की हत्या: नक्‍सलियों ने उतारा मौत के घाट, एक साल में चार से अधिक बीजेपी नेताओं की हत्या

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने भाजपा नेता कोमल मांझी की गला रेत कर हत्या कर दी है।सुबह मंदिर से लौटते वक्त साधारण वेशभूषा में पहुंचे नक्सलियों ने कोमल मांझी को पकड़ लिया और गला रेत दिया। नक्सलियों ने आमदई माइंस की दलाली करने का आरोप लगाया है। घटना छोटेडोंगर थाना क्षेत्र का है।

ALSO READ- IT RAID: कांग्रेस सांसद के ठिकानों पर Income tax की छापेमारी…. 200 करोड़ कैश मिला, ट्रक में भरकर ले जाए गए नोट….

कोमल मांझी शनिवार सुबह छोटेडोंगर गांव में स्थित शीतला माता मंदिर से लौट रहे थे। इसी बीच 4 से 5 नक्सली वहां आ गए, सुनसान इलाका देखकर नक्सलियों ने मांझी को पकड़ लिया और जंगल की तरफ लेकर गए। इसके बाद धारदार हथियार से हत्या कर दी। नक्सलियों ने शव को गांव के पास फेंक दिया। नक्सली इस साल अब तक 8 नेताओं को मौत के घाट उतार चुके हैं।

ALSO READ- Dayaben entry: TMKOC में दयाबेन की हुई एंट्री, जेठालाल ने बोला- आइये पधारिए टप्पू की मम्मी जी…

CG भाजपा नेता कोमल मांझी की हत्या: नक्‍सलियों ने उतारा मौत के घाट, एक साल में चार से अधिक बीजेपी नेताओं की हत्या

Related Articles